Santhosh Nayar Dies In Road Accident: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने अभिनेता संतोष के नायर का मंगलवार सुबह सड़क हादसे में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा केरल के अडूर इलाके में हुआ, जहां अभिनेता अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ यात्रा कर रहे थे। इस दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।

हादसे के बाद संतोष के नायर और उनकी पत्नी राजलक्ष्मी को अडूर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। वहीं, उनकी पत्नी का फिलहाल इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें:
कौन थे संतोष के नायर
संतोष के नायर अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते थे। उन्होंने मलयालम सिनेमा में खास पहचान बनाई, खासकर अपने यादगार विलेन और कॉमिक किरदारों के जरिए। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1982 में फिल्म ‘इथु आरती कथा’ से की थी और अपने पूरे करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। संतोष सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि वह छोटे पर्दे पर भी काफी सक्रिय थे।
Khabar Monkey
सुपरस्टार मोहनलाल से था खास कनेक्शन
फिल्मों के अलावा संतोष के नायर का का सुपरस्टार मोहनलाल के साथ एक खास कनेक्शन भी था। दोनों ने MG कॉलेज से पढ़ाई की थी। जहां संतोष ने गणित में बीएससी किया, वहीं मोहनलाल कॉमर्स के छात्र थे। कई इंटरव्यू में संतोष ने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए बताया था कि उम्र लगभग समान होने के बावजूद मोहनलाल उनके सीनियर बन गए थे। संतोष ने इसकी वजह बताते हुए कहा था कि उन्होंने इंजीनियरिंग करने के लिए कुछ समय के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी और बाद में डिग्री पूरी करने लौटे थे।
बता दें कि संतोष के. नायर की आखिरी बार ऑन-स्क्रीन फिल्म ‘भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम’ में नजर आए थे, जो साल 2026 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन कृष्णदास मुरली ने किया था। उनका अचानक निधन मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। संतोष अपने पीछे विविध और प्रभावशाली अभिनय की एक विरासत छोड़ गए हैं, जो लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेगी।
यह भी पढ़ें:





