बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
लखनऊ के 5 स्टार होटल में साइंटिस्ट राहुल सिंह की संदिग्ध मौत, बनाया था बिना चार्ज होने वाला ट्रैक्टर​ | IDBI बैंक को मिला खरीदार, कनाडाई कंपनी के साथ हुई 53 हजार करोड़ की डील​ | न यूपी, न तमिलनाडु, देश को सबसे ज्यादा जामुन देने वाला राज्य कौन सा? सऊदी-कतर तक डिमांड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! Tax कलेक्शन 16.4% बढ़कर 6.51 लाख करोड़ के पार​

मौजूदा वित्त वर्ष के करीब 100 दिनों में ही टैक्स कलेक्शन से सरकार के खजाने में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. सरकारी आंकड़ों को देखें तो इस दौरान नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 16 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है. खास बात तो ये है कि इस बढ़ोतरी में सबसे ज्यादा […]

मौजूदा वित्त वर्ष के करीब 100 दिनों में ही टैक्स कलेक्शन से सरकार के खजाने में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. सरकारी आंकड़ों को देखें तो इस दौरान नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 16 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है. खास बात तो ये है कि इस बढ़ोतरी में सबसे ज्यादा योगदान कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन का है. जिसमें 22 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जबकि नॉन कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन में करीब 12 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सरकार की ओर से किस तरह के आंकड़े देखने को मिले हैं.

सरकार की ओर से टैक्स कलेक्शन के जारी किए आंकड़े

  1. चालू वित्त वर्ष में 13 जुलाई तक देश का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 16.40 प्रतिशत बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. इसमें सबसे बड़ा योगदान कॉरपोरेट कर संग्रह में बढ़ोतरी का रहा है.
  2. सरकार की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, नेट कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन 22 प्रतिशत बढ़कर 2.40 लाख करोड़ रुपये हो गया.
  3. वहीं, नॉनकॉरपोरेट टैक्स लगभग 12 प्रतिशत बढ़कर 3.84 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा.
  4. इस दौरान सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स में 48 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज की गई और यह 26,429 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
  5. समीक्षाधीन अवधि में 1.22 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 14.57 प्रतिशत अधिक है.
  6. ग्रॉस लेवल पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 16.11 प्रतिशत बढ़कर 7.73 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया.
  7. इसमें कॉरपोरेट टैक्स का 3.35 लाख करोड़ रुपए और नॉनकॉरपोरेट टैक्स करीब 4.12 लाख करोड़ रुपए शामिल हैं.

क्या है सरकार का टारगेट

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर से 26.97 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. यह पिछले वित्त वर्ष के 23.40 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है. डेलॉयट इंडिया में साझेदार रोहिंटन सिधवा के मुताबिक, ये आंकड़े संकेत देते हैं कि पश्चिम एशिया युद्ध या आर्थिक सुस्ती का कॉरपोरेट आय पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है और कंपनियों का मुनाफा मजबूत बना हुआ है. ईवाई इंडिया में कर साझेदार जयेश सांघवी ने कहा कि कॉरपोरेट कर में तेज वृद्धि और अग्रिम कर भुगतान में मजबूती दिखाई दे रही है. इसके साथ व्यक्तिगत आयकर संग्रह में भी मजबूती बनी हुई है, जो अनुपालन में सुधार और अर्थव्यवस्था को औपचारिक रूप देने की प्रवृत्ति को दर्शाती है. प्राइस वाटरहाउस एंड कंपनी में साझेदार हितेश साहनी ने कहा कि मौजूदा रुझान बताते हैं कि इस वर्ष प्रत्यक्ष कर संग्रह मजबूत स्थिति में बना हुआ है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY