बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Tejashwi Yadav Lokbhavan March: तेजस्वी यादव हिरासत से रिहा, RJD कार्यकर्ताओं का हंगामा, वाटर कैनन से भीड़ को खदेड़ा​ | कम रिस्क में मिलेगा बढ़िया रिटर्न, 31 अगस्त तक है इस फंड में निवेश करने का मौका​ | क्या Tata Sierra को टक्कर दे पाएगी Kia Seltos! जानिए कीमत, इंजन और माइलेज का फुल कम्पेरिजन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बेटी ने काटा मां का सिर… मेरठ में हत्या के बाद उत्तराखंड में शव को लगाया ठिकाने; ऐसे खुला राज​

Meerut murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की नृशंस हत्या कर दी गई. महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी सौतेली बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की. इस घटना ने मांबेटी के पवित्र संबंध को शर्मशार करके रख दिया […]

Meerut murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की नृशंस हत्या कर दी गई. महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी सौतेली बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की. इस घटना ने मांबेटी के पवित्र संबंध को शर्मशार करके रख दिया है. आरोपियों ने वारदात को कार के अंदर अंजाम दिया. फिर सबूत मिटाने के इरादे से महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया.

इसके बाद दोनों आरोपी महिला के शव को बोरी में बंद करके देर रात रुड़की के मंगलौर इलाके में नहर के पास फेंककर फरार हो गए. इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ, जब मंगलौर में सिंचाई विभाग दफ्तर के पास स्थानीय लोगों ने एक बोरी में बंद सिरकटी लाश देखी. इसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी.

जो सबूत मिले उसने सभी को किया हैरान

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिर पुलिस की टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. तफ्तीश के दौरान पुलिस के हाथ जो सुराग लगे, उसने सभी को हैरान कर दिया. जांच में सामने आया कि मेरठ की रहने वाली उन्नति ने अपने प्रेमी आशीष चौहान के साथ मिलकर इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया.

आरोपियों से की जा रही कड़ी पूछताछ

दोनों ने गाड़ी के भीतर ही महिला की जान ली और फिर धड़ से सिर अलग करके शव को ठिकाने लगाने उत्तराखंड पहुंच गए. वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी पहाड़ी इलाकों की तरफ भाग निकले थे, जिन्हें पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हिरासत में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कत्ल के पीछे की असल वजह जानने के लिए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY