Oil Spilling Effects: हमारे साथ रोजाना कई ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिन्हें हम सामान्य मानकर नजर अंदाज कर देते हैं। लेकिन वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में कुछ छोटी-छोटी घटनाओं को भी विशेष संकेत माना गया है। इनमें रसोई में बार-बार तेल गिरना भी शामिल है। मान्यता है कि ऐसा लगातार हो रहा है, तो यह किसी आने वाली परेशानी या नकारात्मक प्रभाव की ओर इशारा कर सकता है। जानिए बार-बार तेल गिरना क्यों अशुभ माना जाता है, यह घटना किन परेशानियों का है संकेत और नकारात्मक प्रभाव कम करने के उपाय क्या है।

तेल गिरना क्यों माना जाता है अशुभ?
तेल का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। ऐसे में बार-बार तेल गिरना शनि के अशुभ प्रभावों का संकेत समझा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह घटना आर्थिक तंगी, बढ़ते खर्च, कर्ज, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों या परिवार में तनाव का संकेत हो सकती है। बहुत से लोग इसे भविष्य में आने वाली चुनौतियों के प्रति एक चेतावनी के रूप में भी देखते हैं। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले समय में व्यक्ति को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि कोई अनिष्ट घटना उसके साथ हो सकती है।
सरसों के तेल का विशेष महत्व
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में सरसों के तेल का संबंध शनि ग्रह से जोड़ा गया है। अगर रसोई में अचानक सरसों का तेल गिर जाए तो इसे नजर अंदाज नहीं करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि यह कार्यों में रुकावट, मानसिक तनाव या शनिदोष की ओर संकेत कर सकता है।
गिरा हुआ तेल न करें दोबारा इस्तेमाल
मान्यताओं के अनुसार, अगर तेल या घी गलती से फर्श पर गिर जाए तो उसे दोबारा उसी बर्तन में डालकर उपयोग नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बढ़ने और कार्यों में बाधाएं आने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए गिरे हुए तेल को अलग कर देना बेहतर माना जाता है।
क्या बताए गए हैं उपाय?
अगर आपके हाथ से बार-बार तेल गिरे, तो इस स्थिति में शनिदेव की पूजा करना शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन शनि मंदिर में दीपक जलाएं, ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होने की मान्यता है। सरसों के तेल का दान भी लाभकारी माना जाता है। परिवार के सदस्यों से तेल के पात्र को स्पर्श करवाकर उसका दान करने से बुरे प्रभाव कम होने की मान्यता है।
Khabar Monkey
दोष दूर करने के लिए क्या करें?
कुछ मान्यताओं के अनुसार, गिरे हुए तेल को रोटी या चावल में लगाकर किसी पशु को खिला देना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से तेल गिरने से जुड़े दोष और नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)












