CrimeViral

चेहरे पर नहीं दिखी कोई शिकन… ट्विशा शर्मा केस में 2 घंटे तक SIT को ऐसे बरगलाता रहा पति समर्थ

Bhopal News: मध्य प्रदेश से लेकर पूरे देश भर में बस एक ही खबर का चर्चा हर ओर है. ये है ट्विशा शर्मा की मौत की मिस्ट्री. ट्विशा की मौत का सच आखिर क्या है, इसकी जांच अभी जारी है. इस बीच सआईटी (SIT) की टीम ने शनिवार को कोर्ट से 7 दिन की पुलिस रिमांड मिलने के बाद आरोपी पति समर्थ सिंह से करीब दो घंटे तक कड़ी पूछताछ की. इस पूछताछ के दौरान आरोपी समर्थ के चेहरे पर न तो अपनी पत्नी को खोने का कोई गम दिखा और न ही अपनी हरकतों पर कोई पछतावा नजर आया.

चेहरे पर नहीं दिखी कोई शिकन… ट्विशा शर्मा केस में 2 घंटे तक SIT को ऐसे बरगलाता रहा पति समर्थ
चेहरे पर नहीं दिखी कोई शिकन… ट्विशा शर्मा केस में 2 घंटे तक SIT को ऐसे बरगलाता रहा पति समर्थ

वह बेहद शातिर तरीके से पूरे मामले को भटकाने और पुलिस को बरगलाने की कोशिश करता रहा. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो घंटे की इस लंबी पूछताछ में समर्थ सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी संगीन आरोपों से साफ पल्ला झाड़ लिया. उसने पूरी कोशिश की कि वह पुलिस के सामने किसी भी तरह यह साबित कर सके कि दिक्कत सिर्फ और सिर्फ ट्विशा में ही थी और उसकी अपनी कोई गलती नहीं थी. वह खुद को पूरी तरह मासूम और निर्दोष बताता रहा.

समर्थ ने रची ‘प्रेगनेंसी और ग्लैमर’ की थ्योरी

एसआईटी को उलझाने के लिए समर्थ सिंह ने पूछताछ में कई दावे किए. समर्थ ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल को जब ट्विशा की प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) की पुष्टि हुई थी, उसके बाद से ही उसका व्यवहार अचानक बदल गया था. समर्थ ने कहा कि ट्विशा एक सामान्य घरेलू जिंदगी नहीं जीना चाहती थी, बल्कि वह बेहद ग्लैमरस लाइफस्टाइल जीना चाहती थी.

अजमेर जाने की बात पर हुई थी बहस

समर्थ का कहना था कि उसने अपनी पत्नी के साथ बेंगलुरु जाने का टिकट बुक कराया था, लेकिन ट्विशा ने अचानक वहां जाने से इनकार कर दिया. वह अजमेर अपने भाई के पास जाने की जिद करने लगी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी.

मां का पलटवार: अजमेर जाने से समर्थ ने रोका था

एक तरफ जहां आरोपी पति पूरी कहानी को नया मोड़ देने में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ भोपाल एम्स में ट्विशा के दूसरे पोस्टमार्टम के दौरान पहुंचे परिजनों ने इन दावों को झूठा बताया है. ट्विशा की भावुक मां ने दावा किया कि ट्विशा खुद अजमेर जाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन समर्थ सिंह ने ही उसे जाने से जबरन रोका और मना किया था. परिजनों का कहना है कि वे खुद 13 मई को ट्विशा से मिलने आने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया गया.

Khabar Monkey

पासपोर्ट जब्त, दिल्ली AIIMS की टीम कर रही दूसरा पोस्टमार्टम

भोपाल जिला कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए न सिर्फ समर्थ की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है, बल्कि ट्विशा के परिजनों के आवेदन पर समर्थ का पासपोर्ट भी जब्त करने के आदेश दे दिए हैं. इस बीच, सुप्रीम कोर्ट के स्वतः संज्ञान लेने के बाद देश भर की निगाहें इस केस पर टिकी हैं. दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक बोर्ड के चेयरमैन डॉ. मिलो की अगुवाई में 5 सदस्यीय डॉक्टरों का पैनल भोपाल एम्स में ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम कर रहा है. इस हाई-लेवल री-पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और एसआईटी की पूछताछ के बाद समर्थ के झूठे दावों और इस मौत के पीछे छिपे असली सच का जल्द ही पर्दाफाश होने की उम्मीद है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply