शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
ओमेगा-3 सप्लीमेंट्स लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें और सावधानियां​ | फोन से पेमेंट करने पर कोई चार्ज नहीं कटेगा, ग्राहकों के लिए UPI बिल्कुल फ्री है​ | अजीत अगरकर ने अब तोड़ी चुप्पी, बताया टेस्ट में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बावजूद क्यों नही मिल रहा मोहम्मद शमी को मौका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बाबर आजम ने रचा इतिहास, जीत के साथ इमरान खान और वसीम अकरम के रिकॉर्ड की बराबरी​

बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सूची में इमरान खान और वसीम अकरम की बराबरी पर पहुंच गए हैं। Babar Azam scripted history: पाकिस्तान ने […]

बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सूची में इमरान खान और वसीम अकरम की बराबरी पर पहुंच गए हैं।

Babar Azam scripted history: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 8 विकेट से जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 11 से बराबर कर ली। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने 49 साल बाद पोर्ट ऑफ स्पेन में टेस्ट मैच जीतने का कारनामा किया। वहीं कप्तान बाबर आजम के लिए यह मुकाबला कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ।

बाबर आजम ने इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया और इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के दो महान खिलाड़ियों इमरान खान और वसीम अकरम के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Babar Azam ने रचा बड़ा इतिहास

बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10वीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही वह संयुक्त रूप से पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड केवल पूर्व कप्तान इमरान खान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम के नाम था, जिन्होंने अपने करियर में 1010 बार यह सम्मान जीता था।

सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी:

बाबर आजम 10

इमरान खान 10

वसीम अकरम 10

वकार यूनिस 9

टेस्ट करियर का पहला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

दिलचस्प बात यह है कि बाबर आजम के टेस्ट करियर का यह पहला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में चार और टी20 इंटरनेशनल में पांच बार यह सम्मान जीता था। इस तरह अब उनके नाम कुल 10 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड हो चुके हैं।

वेस्टइंडीज दौरे पर बाबर का बल्ला भी जमकर बोला। उन्होंने चार पारियों में 96.50 की शानदार औसत से 193 रन बनाए और सीरीज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने अर्धशतक लगाया था, जबकि दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 88 रन की अहम पारी खेली। उन्होंने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स के साथ संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड साझा किया।

49 साल बाद पोर्ट ऑफ स्पेन में मिली जीत

दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। टीम ने पोर्ट ऑफ स्पेन में 49 साल बाद टेस्ट मैच जीता और आठ टेस्ट मैचों से चला आ रहा हार का सिलसिला भी समाप्त किया। त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के सामने सिर्फ 75 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे बाबर आजम की टीम ने दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत में अब्दुल्ला शफीक का योगदान भी बेहद अहम रहा। उन्होंने पहली पारी में नाबाद 160 रन बनाए, जबकि कप्तान बाबर आजम ने 88 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY