शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

बिना लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन चलने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत सिर्फ ₹41,000 से शुरू, 150KM तक रेंज​

भारत में किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में लोग ऐसे स्कूटर ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो सस्ते हों और चलाने में आसान हों. कई लो स्पीड ईस्कूटर ऐसे हैं जिनमें 250W से कम मोटर और 25Km/h की टॉप स्पीड मिलती है. मोटर व्हीकल […]

भारत में किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में लोग ऐसे स्कूटर ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो सस्ते हों और चलाने में आसान हों. कई लो स्पीड ईस्कूटर ऐसे हैं जिनमें 250W से कम मोटर और 25Km/h की टॉप स्पीड मिलती है. मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के मुताबिक, ऐसे स्कूटर चलाने के लिए न तो ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है और न ही रजिस्ट्रेशन की. चलिए आपको बताते हैं उन 5 ईवी स्कूटर के बारे में विस्तार से बताते हैं.

Ampere Reo Elite

का ये मॉडल लगभग ₹42,999 की शुरुआती कीमत पर आता है. इसमें 250W BLDC हब मोटर दी गई है और इसकी अधिकतम स्पीड 25Km/h है. एक बार फुल चार्ज करने पर ये स्कूटर करीब 55 से 60 किलोमीटर तक चलता है. इसे चार्ज होने मे लगभग 5 से 6 घंटे लगते हैं. कंपनी इसकी बैटरी पर 2 साल की वारंटी देती है. इसमें स्पीडोमीटर, पैसेंजर फुटरेस्ट और चार्जिंग पोर्ट जैसे बेसिक फीचर्स मिलते हैं.

Okinawa R30

इस की कीमत लगभग ₹58,992 है. इसमें भी 250W BLDC मोटर मिलती है और टॉप स्पीड 25Km/h रखी गई है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में करीब 60 किलोमीटर की रेंज देता है और इसे 4 से 5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है. इसमें LED लाइट्स, DRL, एंटीथेफ्ट अलार्म और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Lohia Oma Star

इस मॉडल की शुरुआती कीमत लगभग ₹40,850 है. इसमें 250W मोटर दी गई है और यह 70 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है. चार्जिंग टाइम करीब 4.5 से 5 घंटे है। इसमें बेसिक लाइट्स, टर्न इंडिकेटर और बैटरी इंडिकेटर जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं.

Komaki XGT KM

इस स्कूटर की कीमत करीब ₹42,500 है. यह थोड़ा अलग मॉडल है क्योंकि इसमें ज्यादा पावरफुल सेटअप मिलता है और यह 130 से 150 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है. इसकी टॉप स्पीड लगभग 60Km/h तक जाती है. इसमें LED लाइटिंग, डिस्क ब्रेक और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Ampere Reo Elite

इसका एक और वर्जन करीब ₹44,000 में आता है. इसमें भी 250W मोटर और 25Km/h की स्पीड मिलती है. यह 60 किलोमीटर की रेंज देता है और 3 से 4 घंटे में चार्ज हो जाता है. इसमें एंटीथेफ्ट अलार्म और बेसिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY