मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Census 2026: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगणना, घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार का ब्योरा, जानें पूरी प्रक्रिया​ | Vande Bharat Special Train: सुबह दिल्ली से बैठें और शाम तक पटना, छठ पर 11 और 13 नवंबर को चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन​ | Bijnor Girl Selling Gang: युवतियों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Jalaun Road Accident: भाई दूज पर जालौन में दर्दनाक हादसा, कार-बाइक की टक्कर में पिता और दो बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर​

: उत्तर प्रदेश के जालौन में भाई दूज के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। मध्य प्रदेश के लहार में अपनी बहन के घर टीका कराने जा रहे एक परिवार की बाइक को तेज रफ्तार क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और उनके […]

: उत्तर प्रदेश के जालौन में भाई दूज के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। मध्य प्रदेश के लहार में अपनी बहन के घर टीका कराने जा रहे एक परिवार की बाइक को तेज रफ्तार क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। त्योहार मनाने निकला परिवार इस हादसे के बाद बिखर गया।

बहन के घर जा रहा था परिवार, रास्ते में हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा जालौन जिले के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बंगरागोपालपुरा मार्ग पर महोई गांव के पास लिफ्ट कैनाल के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय नृपेन्द्र सिंह अपनी पत्नी 30 वर्षीय आरती वर्मा, 17 वर्षीय बेटे पार्थ और 4 साल की बेटी मानवी के साथ बाइक से मध्य प्रदेश के लहार जा रहे थे। परिवार भाई दूज के मौके पर बहन के घर टीका कराने निकला था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में नृपेन्द्र सिंह, उनके बेटे पार्थ और बेटी मानवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ये भी पढ़ें:

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाई गई महिला

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल आरती को पहले नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

हादसे के बाद कार सवार फरार, पुलिस तलाश में जुटी

दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी से भरे गड्ढे में गिरे दोनों वाहनों को बाहर निकलवाया। सीओ और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस फरार कार चालक और उसमें सवार अन्य लोगों की तलाश कर रही है। भाई दूज के दिन हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिस घर में त्योहार की तैयारियां और खुशियां होनी थीं, वहां अब अपनों को खोने का गम है।

ये भी पढ़ें: 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY