सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Skoda Slavia Facelift का टीजर जारी, नए लुक और फीचर्स के साथ होगी लॉन्च​ | सड़क पर उतरा मूक बधिर समाज, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा… की ये मांग​ | Awarapan 2 ने 2 दिनों में 50 करोड़ कमाए, गदर मचा रही Emraan Hashmi की फिल्म पर प्रोड्यूसर का हैरान करने वाला खुलासा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बरेली में भीषण सड़क हादसा, कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 23 घायल… टेंपो सवार की मौत​

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के आंवलारामनगर मार्ग पर मंगलवार रात रसूलपुर मोड़ के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया. कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टरट्रॉली और टेंपो की आमनेसामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कांवड़ियों से भरी ट्रॉली सड़क पर पलट गई. हादसे में ट्रॉली में सवार 23 कांवड़िया घायल हो गए. […]

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के आंवलारामनगर मार्ग पर मंगलवार रात रसूलपुर मोड़ के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया. कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टरट्रॉली और टेंपो की आमनेसामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कांवड़ियों से भरी ट्रॉली सड़क पर पलट गई. हादसे में ट्रॉली में सवार 23 कांवड़िया घायल हो गए. वहीं टेंपो चालक भी घायल हुआ, जबकि टेंपो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है.

दरअसल, बरेली के रामनगर क्षेत्र के गांव किटोना से तीन अगस्त को कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से जल लेने के लिए रवाना हुआ था. हरिद्वार से लौटने के बाद कांवड़ियों ने गुलड़िया गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक किया. इसके बाद सभी कांवड़िया ट्रैक्टरट्रॉली से वापस अपने गांव किटोना लौट रहे थे. इसी दौरान रसूलपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे टेंपो से ट्रैक्टरट्रॉली की टक्कर हो गई.

ट्रॉली पलटते ही मची चीखपुकार

हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई. ट्रॉली में बैठे अजय , मुनीष वर्मा , दिव्यांश , स्वाति , नवल , अनूप , लॉन्ग श्री , वीरेश , नन्ही , नितिन , गौरव , यादराम , शारिक , टिंकू , अखिलेश , राजेश्वरी , रिषिपाल , छोटी , अनिल , जयप्रकाश , रुपेश , राजकुमार और तुलसी घायल हो गए.

सूचना मिलते ही आंवला और रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी घायलों को रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं टेंपो चालक रवि निवासी खनगांव श्याम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

हादसे में जान गंवाने वाला व्यक्ति टेंपो में बैठकर कहीं जा रहा था. पुलिस के अनुसार मृतक कांवड़ियों के जत्थे में शामिल नहीं था. उसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय, इंस्पेक्टर आंवला बीनू सिंह और रामनगर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे की जानकारी जुटाई. वहीं, सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. मृतक कांवड़िया नहीं था, वह टेंपो में बैठकर कहीं जा रहा था. पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY