बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Jensen Huang: Nvidia में फिर लौटेंगे जेनसन हुआंग ? बड़ा बयान, बोर्ड के फैसले पर टिकी वापसी, गलतियां भी मानीं​ | यूपी: वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा करने पर होगी जेल, निर्वाचन आयोग ने दी सख्त चेतावनी​ | Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बरेली में खेत से लौट रहे बाप-बेटे पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग… एक की मौत, इस बात पर था विवाद​

Bareilly firing: उत्तर प्रदेश के बरेली के आंवला में देर रात खेत से घर लौट रहे पिताबेटे पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अचानक हुई गोलीबारी में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. अस्पताल ले जाते समय 20 वर्षीय बेटे अकरम अली की मौत हो गई, जबकि […]

Bareilly firing: उत्तर प्रदेश के बरेली के आंवला में देर रात खेत से घर लौट रहे पिताबेटे पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अचानक हुई गोलीबारी में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. अस्पताल ले जाते समय 20 वर्षीय बेटे अकरम अली की मौत हो गई, जबकि उसके पिता अशरफ अली की हालत गंभीर बनी हुई है. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वारदात के पीछे करीब 30 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. दरअसल बरेली के आंवला के मोहल्ला फूटा दरवाजा निवासी अशरफ अली खेती के साथ पशुओं की खरीदफरोख्त का काम भी करते हैं. रविवार को वह अपने बेटे अकरम के साथ अलीनगर गांव स्थित खेत से बाइक पर घर लौट रहे थे.

रास्ता रोककर बाइक सवार तीन हमलावरों ने चलाई गोलियां

इसी दौरान अलीनगर से कच्चा कटरा मार्ग के बीच एक बाग के पास बाइक सवार तीन लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया. इससे पहले कि पितापुत्र कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. गोलियां लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. अस्पताल में उपचार के दौरान अकरम ने दम तोड़ दिया. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. वहीं पिता अशरफ अली का इलाज चल रहा है. पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, अशरफ अली खेती के अलावा पशुओं की खरीद फरोख्त भी करते हैं.

बकरों की खरीदफरोख्त के 30 लाख रुपये को लेकर विवाद

करीब तीन महीने पहले उन्होंने कुछ लोगों को 60 पशु लगभग 30 लाख रुपये में बेचे थे. इस रकम का भुगतान 18 नवंबर को होना तय हुआ था. अशरफ अली का आरोप है कि तय तारीख से पहले ही आरोपियों ने उन पर और उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया. परिवार की ओर से रकम के लेनदेन को ही फायरिंग की वजह बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

एसपी अंशिका वर्मा ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, 2 टीमें गठित

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए. पुलिस ने हमलावरों की तलाश और घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमें गठित की हैं. वहीं पीड़ित की निशानदेही पर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया था. मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY