Entertainment

बच्चा है तू मेरा… ‘धुरंधर’ के इस डायलॉग को गलत समझा गया, जमील जमाली ने बताया असली मतलब

Dhurandhar 2 Jameel Jamali: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी से रणवीर सिंह के अलावा अगर किसी को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली है तो वो हैं अक्षय खन्ना और राकेश बेदी. पहले पार्ट ने अक्षय को लाइमलाइट में ला दिया और दूसरे पार्ट से राकेश बेदी हर तरफ छा गए. अगर आपने ‘धुरंधर 2’ देख ली है तो आपको पता होगा कि इस कहानी के असली ‘धुरंधर’ तो राकेश बेदी ही हैं, जिन्होंने पाकिस्तानी पॉलिटिशियन जमील जमाली का रोल किया है.

बच्चा है तू मेरा… ‘धुरंधर’ के इस डायलॉग को गलत समझा गया, जमील जमाली ने बताया असली मतलब
बच्चा है तू मेरा… ‘धुरंधर’ के इस डायलॉग को गलत समझा गया, जमील जमाली ने बताया असली मतलब

जमील जमाली का फिल्म में एक बेहद ही फेमस डायलॉग है, ‘बच्चा है तू मेरा.’ वो जिस किसी से भी मिलता है, जिन लोगों से भी उसके ताल्लुकात हैं, वो सबको यही कहता है ‘बच्चा है तू मेरा’. जमील जमाली का किरदार काफी शातिर है और अब वो सबको धोखा दे रहा है, लेकिन फिर भी उसकी इस लाइन को सुनकर यही लगता है कि वो कह रहा है कि तुम मेरे लिए खास हो, मेरे बच्चे की तरह हो. पर ऐसा नहीं है. इस डायलॉग का मतलब कुछ और ही है.

राकेश बेदी ने क्या बताया?

ने एक इंटरव्यू में इस डायलॉग के मायने समझाए हैं और बताया है कि इस डायलॉग को बोलते वक्त उनके दिमाग में क्या विचार थे. यूट्यूबर जय थाडेश्वर के साथ बातचीत में राकेश बेदी ने कहा, “इस डायलॉग के पीछे आदित्य धर का माइंडसेट है. वो आदमी अलग तरह का जीनियस है. इस लाइन में बहुत सारे लेयर हैं. वो जो लाइन है कि तू बच्चा है मेरा, आ जा तुझे फैंटा पिलाऊं. इसका मतलब ये है कि बेटा मेरे आगे तू अभी कुछ भी नहीं है. चल आ तुझे सेट करता हूं. तू मुझसे पंगा ले रहा, चल आ तुझे दिखाता हूं कि मैं कौन हूं. तुझे फैंटा पिलाता हूं का मतलब चल तुझे दिखाता हूं.”

राकेश बेदी ने आगे कहा, “एक्टर के तौर पर ये विचार मेरे मन था. ये विचार आना चाहिए कि तू मुझसे पंगा ले रहा, चल तुझा बताता हूं कि मैं हूं कौन.” राकेश बेदी ने ये भी बताया कि फिल्म के क्लाइमैक्स के बारे में उन्हें पहले से पता था. आदित्य धर ने उन्हें पहले ही बता दिया था कि उनका किरदार क्लाइमैक्स में कैसा होने वाला है.

राकेश बेदी का किरदार

दरअसल, फिल्म की पूरी कहानी में हम जमील जमाली को पाकिस्तानी पॉलिटिशियन के तौर पर देखते हैं, लेकिन क्लाइमैक्स में ऐसा दिखाया जाता है कि वो एक भारतीय एजेंट है और सालों से पाकिस्तान में रह रहा है. इस क्लाइमैक्स की हर तरफ खूब तारीऱफ हुई. ‘धुरंधर 2’ लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आई कि 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है और अब भी ये फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply