सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Etawah Crime News: नीले ड्रम के बाद ‘संदूक’ कांड, इस बार पति नहीं पिता का शव किया पैक; बेटी की हैवानियत जान रूह कांप जाए!​ | ‘शिवपुर सीट पर किसी की रजिस्ट्री नहीं है’, राजभर ने वाराणसी की दो सीटों पर ठोंका दावा​ | चीन-पाक सीमा पर अभेद्य बनेगी भारत की सुरक्षा! DAC ने दी ₹2.12 लाख करोड़ के डिफेंस डील को मंजूरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फ्लाइट रद्द, होटल का खर्च बढ़ा… सऊदी अरब में फंसे बरेली के 660 उमरा यात्री, सरकार से की ये मांग​

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में उमरा करने के लिए सऊदी अरब गए बरेली के करीब 660 यात्री वहां फंसे हुए हैं. उड़ानें रद्द होने से इन यात्रियों की भारत वापसी को लेकर परेशानी बढ़ गई है. घरों में बैठे परिजन भी अपने लोगों की वापसी का इंतजार कर रहे हैं. यात्रियों को सुरक्षित […]

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में उमरा करने के लिए सऊदी अरब गए बरेली के करीब 660 यात्री वहां फंसे हुए हैं. उड़ानें रद्द होने से इन यात्रियों की भारत वापसी को लेकर परेशानी बढ़ गई है. घरों में बैठे परिजन भी अपने लोगों की वापसी का इंतजार कर रहे हैं. यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए राष्ट्रपति और केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई गई है. ट्रैवल एजेंसी संचालक, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सरकार से विशेष विमान चलाने की मांग की है, ताकि सऊदी अरब में फंसे भारतीय यात्रियों को जल्द स्वदेश लाया जा सके.

दरअसल, ट्रैवल एजेंसी संचालक हाफिज इमरान रजा बरकाती ने बताया कि हूती विद्रोहियों के हमलों को देखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के रियाद और दम्माम आनेजाने वाली उड़ानों को सात नवंबर तक रद्द कर दिया है. वहीं, जेद्दा रूट की उड़ानें भी 31 अक्टूबर तक निलंबित की गई हैं. इन फैसलों के चलते उमरा के लिए गए यात्रियों की वापसी का कार्यक्रम प्रभावित हुआ है. यात्रियों और उनके परिजनों को अब आगे की यात्रा को लेकर चिंता सता रही है.

राष्ट्रपति को ईमेल भेजकर मदद की गुहार

बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खां वारसी और हाफिज इमरान रजा बरकाती ने राष्ट्रपति को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा है. इसमें सऊदी अरब में फंसे भारतीय यात्रियों को वापस लाने के लिए विशेष विमानों की व्यवस्था करने की मांग की गई है. ज्ञापन में कहा गया है कि एयरलाइंस कंपनियां रद्द हुई उड़ानों के टिकट का पैसा वापस कर रही हैं, लेकिन यात्रियों को भारत लाने की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पा रही है.

उमरा पर गए ज्यादातर यात्री दूसरी एयरलाइंस से महंगी टिकट खरीदकर लौटने की स्थिति में नहीं हैं. ऐसे में उनके सामने आर्थिक परेशानी भी खड़ी हो गई है. ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग की गई है कि सऊदी अरब की हुकूमत से बातचीत कर यात्रियों की सुरक्षित वापसी का रास्ता निकाला जाए. जरूरत के मुताबिक, विशेष उड़ानों का प्रबंध किया जाए, जिससे बुजुर्गों और दूसरे जरूरतमंद यात्रियों को ज्यादा परेशानी न उठानी पड़े. समाजवादी पार्टी के महासचिव और विधायक अताउर रहमान ने भी केंद्र सरकार से यात्रियों की मदद करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में पहल करते हुए सऊदी अरब में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए.

होटल और खाने का खर्च बढ़ा

सऊदी अरब में फंसे बरेली के यात्रियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारत सरकार से मदद की अपील की है. व्यापारी नेता दानिश जमाल और अधिवक्ता अमजद सलीम भी उमरा के लिए सऊदी अरब गए थे. दोनों 14 अक्टूबर को सऊदी एयरलाइंस की उड़ान से रवाना हुए थे. 14 से 22 अक्टूबर तक मक्का में रहने के बाद वे मदीना पहुंचे. दोनों की वापसी की उड़ान 30 अक्टूबर को निर्धारित है, लेकिन मौजूदा हालात में उसके भी रद्द होने की आशंका बनी हुई है. एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें निरस्त होने से कई भारतीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

यात्रियों के मुताबिक, सऊदी अरब में होटल में ठहरने और खानेपीने पर लगातार खर्च हो रहा है. ऐसे में ज्यादा दिन रुकना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है. उन्होंने सरकार से वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था करने के साथ जरूरतमंद यात्रियों के ठहरने और भोजन का इंतजाम कराने की मांग की है. अब यात्रियों और उनके परिजनों को केंद्र सरकार की मदद और सुरक्षित वापसी की व्यवस्था का इंतजार है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY