केरल के एर्नाकुलम में शनिवार को दोपहर बाद एक भीषण हादसा हुआ है. इसमें एक तेज रफ्तार मर्सिडीजबेंज कार में सवार नाबालिग ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दिया. टक्कर इतना तेज था कि बाइक सवार युवक बाइक समेत हवा में उछल गया. इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक कार चालक एक जज का बेटा है और नाबालिग है. पुलिस की जांच में पता चला है कि वह पिता के नाम से रजिस्टर्ड कार बिना उसने पूछे लेकर निकल गया था. वह कार लेकिर वल्लारपदम से कलामासेरी की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया. पुलिस के मुताबिक यह हादसा चेरानल्लूर में कंटेनर रोड पर मारापरम्बु में हुई. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर
इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि हादसा 24 अक्टूबर की दोपहर बाद करीब 2.20 बजे फोर्ड शोरूम के पास हुआ है. पुलिस के मुताबि हादसे में मृत युवक की पहचान जया बालकृष्णन के रूप में हुई है. वह चेरानल्लूर के साउथ चित्तूर स्थित नेल्लुवेलिल में रहते थे. हादसे के वक्त वह अपनी दुकान से घर लौट रहे थे. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए हिरासत में लिया है. वायरल वीडियो में हादसे का खौफनाक मंजर दिखा है.
जज पर परिवार ने लगाए आरोप
पुलिस के मुताबिक इस मामले में मृतक के परिजनों ने आरोपी के पिता पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि जज पिता अपने नाबालिग बेटे को बचाने के लिए मामले में दखल दे रहे हैं. पीड़ित परिवार के मुताबिक आरोपी के पास वैध ड्रा इविंग लाइसेंस नहीं है. ऐसे में मामले में आरोपी के पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज होना चाहिए. परिजनों ने आरोपी का मेडिकल कराने की मांग की है.