सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
UK AGEY Yojana: उत्तराखंड के चंपावत में आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना से महिलाओं को मिले वाहन और ब्याज मुक्त लोन​ | SL vs IND, 2nd Test: Dhruv Jurel का शतक, टीम India का स्कोर 500 पार; SL पर मंडराया संकट​ | IND vs SL: यशस्वी जायसवाल को गुस्सा दिखाना पड़ सकता है भारी, ICC के निशाने पर आया मामला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कोलकाता एयरपोर्ट के पास कार शोरूम में भीषण आग, 22 नई कारें जलकर खाक​

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट के पास बांकरा इलाके में सोमवार तड़के एक कार शोरूम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि 22 नई कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि कई अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। राहत की बात यह रही कि घटना में […]

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट के पास बांकरा इलाके में सोमवार तड़के एक कार शोरूम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि 22 नई कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि कई अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 8 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के सही कारणों की जांच जारी है और प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका भी जताई गई है। साथ ही शोरूम में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY