गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
लखनऊ की अमीनाबाद दवा मंडी पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 फर्मों के लाइसेंस रद्द; 29 सस्पेंड​ | Bigg Boss 20: क्या पहले से तय है विनर? विकिपीडिया पेज वायरल, काजी तौकीर का नाम देखकर मचा हंगामा​ | Jio IPO पर उदय कोटक का बड़ा बयान, आकाश-ईशा अंबानी को बताया नई पीढ़ी का चेहरा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फैंस हो जाएं तैयार! कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक​

कार्तिक आर्यन एक बार फिर प्यार और दर्द से भरी कहानी लेकर बड़े पर्दे पर आने वाले हैं। इस बार वह पहली बार श्रीलीला के साथ जोड़ी बनाते नजर आएंगे। लंबे समय से चर्चा में चल रही इस फिल्म की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। हालांकि, फिल्म के नाम को लेकर अभी भी […]

कार्तिक आर्यन एक बार फिर प्यार और दर्द से भरी कहानी लेकर बड़े पर्दे पर आने वाले हैं। इस बार वह पहली बार श्रीलीला के साथ जोड़ी बनाते नजर आएंगे। लंबे समय से चर्चा में चल रही इस फिल्म की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। हालांकि, फिल्म के नाम को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

30 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी फिल्म

अनुराग बासु के निर्देशन में बन रही कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की यह रोमांटिक फिल्म इस साल रिलीज नहीं होगी। फिल्म 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को पिछले करीब एक साल से ‘आशिकी 3’ के नाम से जोड़ा जा रहा है, लेकिन अभी तक मेकर्स ने इसका आधिकारिक नाम सामने नहीं रखा है। इसी महीने प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की फिल्म ‘वाराणसी’ भी रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में आएगी।

पहली बार साथ नजर आएंगे कार्तिक और श्रीलीला

इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बासु कर रहे हैं, जबकि भूषण कुमार इसके निर्माता हैं। कार्तिक आर्यन और श्रीलीला पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। पिछले साल फिल्म से कार्तिक आर्यन का एक छोटा वीडियो सामने आया था, जिसमें उनका लुक देखने को मिला था। इसके बाद 2025 में कार्तिक और श्रीलीला का पहला लुक भी जारी किया गया था। दोनों के लुक को दर्शकों की तरफ से काफी पसंद किया गया था।

‘नागजिला’ को लेकर भी आया अपडेट

कार्तिक आर्यन की इस रोमांटिक फिल्म से पहले उनकी एक और फिल्म ‘नागजिला’ रिलीज होगी। यह फिल्म पहले इसी साल अगस्त में सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज टाल दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ‘नागजिला’ 12 फरवरी 2027 को रिलीज हो सकती है। यानी कार्तिक आर्यन की दो बहुप्रतीक्षित फिल्में करीब दो महीने के अंदर बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY