शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान​ | न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी का टूटा सपना, भारत को मिला नया वनडे कप्तान और उपकप्तान​ | Parliament Special Session 2026: संसद का स्पेशल सेशन इसी महीने? लोकसभा सीटें बढ़ाने की तैयारी, परिसीमन बिल पर फिर बढ़ी हलचल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फरीदाबाद में रिश्तों का कत्ल! रात में सो रहा था पति, पत्नी ने गर्दन पर चला दिया चाकू; प्रेमी के साथ गिरफ्तार​

Faridabad News: फरीदाबाद की श्याम कॉलोनी में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और साजिश में शामिल प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मृतक गोपाल की पत्नी काजल की गांव के ही रहने वाले योगेंद्र से जानपहचान थी. इसको लेकर पतिपत्नी के बीच विवाद चल रहा था. पुलिस की […]

Faridabad News: फरीदाबाद की श्याम कॉलोनी में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और साजिश में शामिल प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मृतक गोपाल की पत्नी काजल की गांव के ही रहने वाले योगेंद्र से जानपहचान थी. इसको लेकर पतिपत्नी के बीच विवाद चल रहा था. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि इसी विवाद के चलते गोपाल की हत्या की साजिश रची गई. आरोप है कि 14 और 15 अक्टूबर की दरमियानी रात गोपाल के सो जाने के बाद उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मामले की जांच फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा DLF कर रही है.

15 साल से फरीदाबाद में नौकरी कर रहा था गोपाल

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान गोपाल के रूप में हुई. वह उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव कूमरपुर का रहने वाला था और पिछले करीब 15 साल से फरीदाबाद में नौकरी कर रहा था. गोपाल ने फरीदाबाद में ही शादी की थी. उसकी पत्नी काजल बच्चों के साथ गांव में रहती थी, जबकि गोपाल नौकरी की वजह से फरीदाबाद में रहता था. गोपाल के भाई भूरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि काजल की गांव के ही योगेंद्र से जानपहचान को लेकर परिवार में विवाद रहता था. इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा.

कमरे में मृत मिला गोपाल

शिकायत के अनुसार, 15 अक्टूबर की सुबह भूरा को फोन आया कि उसके भाई गोपाल की तबीयत खराब है. सूचना मिलते ही वह फरीदाबाद पहुंचा. वहां श्याम कॉलोनी की गली नंबर5 स्थित एक कमरे में गोपाल मृत अवस्था में मिला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को पत्नी काजल और योगेंद्र की भूमिका को लेकर अहम जानकारी मिली.

नींद में सो रहे पति की गर्दन पर चाकू से वार

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, काजल 13 अक्टूबर को गांव से फरीदाबाद आई थी. वह यहां अपनी एक रिश्तेदार के घर ठहरी हुई थी. गोपाल भी रिश्तेदारी के कारण वहां आताजाता था. पुलिस का कहना है कि 14 और 15 अक्टूबर की दरमियानी रात गोपाल शराब के नशे में वहां पहुंचा था. आरोप है कि जब वह सो गया, तब उसकी पत्नी काजल ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया. इस हमले में गोपाल की मौत हो गई. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने से पहले गोपाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई थी.

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

मामले की जांच के दौरान फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा DLF ने कार्रवाई करते हुए काजल और योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, योगेंद्र हाथरस के कूमरपुर गांव का रहने वाला है. दोनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या की साजिश और वारदात से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकें. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY