सोमवार, 13 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
बेबी कर रहे हैं प्लान, दांतों से जुड़ी ये छोटी सी आदत आ सकती है बहुत काम, जानें कैसे​ | पेट्रोल और बिजली दोनों से चलेगी ये कार, एक बार में होगा 1000 किमी का सफर, दिवाली पर होगी लॉन्च​ | Surbhi Jyoti और Sumit Suri ने बेटी के जन्म से एक महीने बाद रिवील किया नाम, ‘कुबूल है’ से है गहरा कनेक्शन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

इस दिन लॉन्च होगी Kia Motors की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 500 किमी से ज्यादा होगी रेंज​

किआ भारतीय बाजार में अपनी सबसे छोटी और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV Kia Syros EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह कंपनी की भारत में पहली मासमार्केट इलेक्ट्रिक SUV होगी. माना जा रहा है कि यह कार उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है, जो पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदना […]

किआ भारतीय बाजार में अपनी सबसे छोटी और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV Kia Syros EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह कंपनी की भारत में पहली मासमार्केट इलेक्ट्रिक SUV होगी. माना जा रहा है कि यह कार उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है, जो पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं या फिर लंबी ड्राइविंग रेंज और प्रीमियम फीचर्स वाली EV में अपग्रेड करना चाहते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस नई इलेक्ट्रिक SUV से 23 जुलाई 2026 को पर्दा उठा सकती है. हालांकि, ऑफिशियल एलान होना बाकी है. कीमतों के ऐलान के बाद इसकी डिलीवरी भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

Kia Syros EV की अनुमानित कीमत?

Kia Syros EV की शुरुआती कीमत करीब 14 लाख रुपये रहने की संभावना है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 18 लाख रुपये तक जा सकती है. कंपनी इस SUV को अलगअलग ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई वेरिएंट में पेश कर सकती है. शुरुआती मॉडल पहली बार EV खरीदने वालों के लिए सही होगा, जबकि टॉप मॉडल में ज्यादा रेंज और प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

कितनी होगी इलेक्ट्रिक SUV की रेंज

कंपनी ने अब तक बैटरी और मोटर की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक का विकल्प मिल सकता है. माना जा रहा है कि ये बैटरी पैक Kia Carens Clavis EV से लिए जाएंगे. छोटी बैटरी वाला मॉडल एक बार चार्ज करने पर 390 से 420 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है. वहीं, बड़ी 51.4kWh बैटरी के साथ यह SUV 520 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है.

Kia Syros EV के फीचर्स

डिजाइन की बात करें तो नई Syros EV का लुक काफी हद तक पेट्रोल और डीजल मॉडल जैसा ही रहेगा. लेकिन फीचर्स के मामले में काफी दमदार हो सकती है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, डुअल 12.3इंच डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 360डिग्री कैमरा, प्रीमियम साउंड सिस्टम, डिजिटल की और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा इसमें लेवल2 ADAS भी दिया जा सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

Kia Syros EV का मुकाबला

भारतीय बाजार में Kia Syros EV का मुकाबला Tata Nexon EV, MG Windsor EV और Mahindra XUV 3XO EV जैसी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUVs से होगा. अगर आपका बजट 14 से 18 लाख रुपये के बीच है और आप नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Kia Syros EV का इंतजार करना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. हालांकि, खरीदने से पहले कंपनी की आधिकारिक कीमत, फीचर्स और बैटरी स्पेसिफिकेशन का इंतजार करना बेहतर रहेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY