बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पहले फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी, फिर हिस्ट्रीशीटर को घेरकर पीटा… जयपुर में फिल्मी स्टाइल में मर्डर​ | नमो भारत ट्रेन ने बना दिया नया रिकॉर्ड, 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया सफर​ | Uttarakhand IAS PCS Transfer: उत्तराखंड में 10 IAS और 16 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें लिस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पिता की हत्या का दर्द, फिर भी नहीं टूटा हौसला… मेहनत से बनीं CO, अब वही आयुषी सिंह करने जा रहीं शादी, कौन है दूल्हा?​

UP News: उत्तर प्रदेश के दो पुलिस अधिकारी जल्द ही विवाह के पावन बंधन में बंधन वाले हैं. विवाह करने वाले इन दो अधिकारियों का नाम है आयुषी सिंह और ऋषभ. आयुषी इटावा के जंसवतनगर की क्षेत्राधिकारी हैं. वहीं ऋषभ सीओ के रूप में लखनऊ में तैनात हैं. दोनों ने लखनऊ के एक रिजॉर्ट में […]

UP News: उत्तर प्रदेश के दो पुलिस अधिकारी जल्द ही विवाह के पावन बंधन में बंधन वाले हैं. विवाह करने वाले इन दो अधिकारियों का नाम है आयुषी सिंह और ऋषभ. आयुषी इटावा के जंसवतनगर की क्षेत्राधिकारी हैं. वहीं ऋषभ सीओ के रूप में लखनऊ में तैनात हैं. दोनों ने लखनऊ के एक रिजॉर्ट में सगाई की. आयुषी और ऋषभ ने रिजॉर्ट में आयोजित समारोह में एक दूसरे को अंगूठी पहनाई.

इस दौरान दोनों के परिवार के करीबी सदस्य मौजूद रहे. अगले महीने दोनों विवाह के बंधन में बंधेंगे. दोनों का सगाई समारोह लखनऊ के अमर शहीद पथ स्थित सुशांत गोल्प सिटी के एक रिजॉर्ट में आयोजित किया गया था. दोनों ने एक दूसरे से जीवनभर साथ निभाने का वादा किया. परिवार के सदस्यों ने उनको नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया.

आयुषी सिंह मुरादाबाद की रहने वाली हैं

आयुषी सिंह मुरादाबाद की रहने वाली हैं. उन्होंने साल 2022 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी थी, जिसमें 62वीं रैंक हासिल की थी. 2023 के अप्रैल में घोषित हुए परिणाम में आयुषी का चयन डीएसपी पद पर हुआ था. फिलहाल आयुषी की तैनाती इटावा जिले के जसवंतनगर में सीओ के रूप में हैं. आयुषी के सफलता की कहानी में संघर्ष के पड़ाव हैं.

पिता को कोर्ट रूम में मार दी गई थी गोली

साल 2015 में उनके पिता योगेंद्र सिंह को कोर्ट परिसर में गोली मार दी गई थी. उस समय आयुषी 11वीं कक्षा में पढ़ रहीं थीं. पिता की हत्या के बाद आयुषी ने सामाजिक तानों का भी सामना किया. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी. आयुषी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की और संकल्प लिया कि वो सिविल सेवा में जाएंगी. पहले प्रयास में उनको असफलता मिली.

असफलता से आयुषी का मनोबल नहीं टूटा, बल्कि उन्होंने तैयारी जारी रखी और यूपीपीएसी की परीक्षा में 62वीं रैंक हासिल की और अपने पिता का अधिकारी बनने का सपना पूरा किया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY