शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Titan Q1 Profit: नेट प्रॉफिट 65% बढ़कर 1699 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 24 फीसदी इजाफा​ | सड़कें बनीं तालाब, अंडरपास डूबे, एंबुलेंस फंसी… दिनभर की बारिश में डूबा दिल्ली-NCR! IMD का रेड अलर्ट​ | बाबर आजम ने रचा इतिहास, जीत के साथ इमरान खान और वसीम अकरम के रिकॉर्ड की बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पिता अतीक की मौत, मां शाइस्ता फरार और 2 भाई जेल में… आखिर कौन कर रहा था सबसे छोटे बेटे आबान की देखभाल?​

Aaban Ahmed Death: माफिया अतीक अहमद के परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की 6 अगस्त को झांसी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब वह अपने साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी जेल में बंद […]

Aaban Ahmed Death: माफिया अतीक अहमद के परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की 6 अगस्त को झांसी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब वह अपने साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था. हादसे में उसके साथी शाकिर उर्फ सोनू की भी मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, हादसा झांसी के NH27 पर पुंछ थाना क्षेत्र में हुआ. बताया जा रहा कि कार के सामने अचानक एक जानवर आ गया. उसे बचाने की कोशिश में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आबान और उसके साथी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कौन कर रहा था आबान की देखभाल?

आबान अहमद की देखभाल उसकी बुआ परवीन अहमद कुरैशी कर रही थीं. फरवरी 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई. उस समय नाबालिग होने के कारण आबान और उसके भाई अहजम को प्रयागराज के राजरूपपुर स्थित बाल संरक्षण गृह भेजा गया था.

बुआ को मिली थी कानूनी कस्टडी

अक्टूबर 2023 में बाल कल्याण समिति और अदालत के आदेश के बाद आबान और अहजम को बाल संरक्षण गृह से रिहा कर दिया गया था. इसके बाद दोनों भाइयों की कानूनी कस्टडी उनकी बुआ परवीन अहमद कुरैशी को सौंप दी गई थी. तब से दोनों हटवा स्थित अपनी बुआ के घर पर रह रहे थे. परवीन परिवार के कानूनी और पारिवारिक मामलों की जिम्मेदारी भी संभाल रही थीं.

पैरोल के लिए हाई कोर्ट पहुंचीं बुआ

आबान की मौत के बाद परवीन कुरैशी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर जेल में बंद अतीक अहमद के बेटों अली अहमद और मोहम्मद उमर को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल देने की मांग की. हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए दोनों भाइयों को सख्त शर्तों के साथ पैरोल मंजूर कर दी. अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि पैरोल के दौरान दोनों मीडिया से बातचीत नहीं करेंगे.

पहले भी परिवार पर टूटा था दुखों का पहाड़

अतीक अहमद के परिवार पर पिछले तीन वर्षों में कई बड़े हादसे हुए हैं. वर्ष 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक के बेटे असद अहमद की झांसी में यूपी STF के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी. इसके कुछ दिनों बाद प्रयागराज में पुलिस सुरक्षा के बीच अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन अब भी फरार है. ऐसे में सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत ने परिवार को एक और गहरा सदमा दे दिया है. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY