नेल पेंट या नेल पॉलिश लगाना तो बहुत मुश्किल टास्क नहीं है, लेकिन अगर ये सही से न सूखे और आपको जल्दी में कहीं निकलना हो तो जरा सा भी कहीं पर नाखून टच होने पर पूरी नेल पॉलिश बिगड़ जाती है. इससे न सिर्फ मेहनत बेकार हो जाती है, बल्कि ये देखने में भी बहुत खराब लगती है. अगर आप भी अगली बार कहीं जाएं और लास्ट मोमेंट नेल पॉलिश लगा रही हो और सुखाने का टाइम न हो तो यहां पर दी गई कुछ ट्रिक्स आपके काफी काम आ सकती हैं. इससे नेलपेंट बिना किसी झंझट के फटाफट सूख जाती है.

अगर आप लास्ट मोमेंट नेलपेंट अप्लाई कर रही हैं तो कोशिश करनी चाहिए कि सिंगल कोट ही लगाएं. भले ही इससे नेलपेंट थोड़ी लाइट दिखे, लेकिन ये जल्दी सूख जाती है. वहीं नेलपेंट का डबल कोट जल्दी सूखता नहीं है और इस वजह से स्मज हो सकता है. इसके अलावा जान लें कि नेलपेंट को मिनट से पहले सुखाना है तो कौन से हैक्स आपके काम आ सकते हैं.
कोल्ड वाटर आएगा काम
अगर आपने लास्ट मोमेंट पर नेलपेंट अप्लाई की है या फिर इसके अलावा भी आपको जल्दी से नेल पॉलिश सुखाना पसंद है तो आप एक बड़े बाउल में कोल्ड वाटर भरें और इसमें अपने हाथों को डुबो लें. ये तेजी से नेलपेंट को सुखाता है. दरअसल नेल पॉलिश पॉलिमर होती है और जब ये कम तापमान पर जाती है तो इसमें मौजूद मौजूद सॉल्वैंट्स जमने और सख्त होने लगते हैं, जिससे नेलपेंट फटाफट सेट हो जाती है.
हेयर ड्रायर का यूज करें
अपने बालों को ब्लो ड्राई करने के लिए आपने हेयर ड्रायर का यूज कई बार किया होगा, लेकिन क्या नेलपेंट सुखाने के लिए इसका इस्तेमाल किया है. अगर आपको नेल पॉलिश को सुखाना है तो इसे ‘कूल मोड’ (Cool Mode Air Setting) पर चलाएं. इससे ये फटाफट सूख जाएगी. ध्यान रखें कि अगर आप इसे हॉट एयर मोड पर चलाते हैं तो नेल पॉलिश में बुलबुले बन जाते हैं और ये खराब हो सकती है.
Getty Images
Khabar Monkey
ठंडी हवा में सुखाएं
हेयर ड्रायर भी नहीं है तो सीधा सिंपल तरीका है कि आप नेलपेंट को कूलर या पंखे की ठंडी हवा में सुखाएं. नेलपेंट लगाकर अपने नाखून सीधी हवा के संपर्क में रखें. इससे ये फटाफट तेजी से सूख जाती है.
क्विक-ड्राई टॉप कोट
जल्दी से नेलपेंट सुखाने का एक तरीका ये भी है कि आप क्विक-ड्राई टॉप कोट अप्लाई करें. ये आपको अलग से मार्केट में मिल जाता है जो ट्रांसपेरेंट होता है. इसे आप नेलपेंट के ऊपर से अप्लाई करेंगी तो तकरीबन 30 से 40 सेकंड में आपकी नेल पॉलिश सूख जाएगी. इसका ये भी फायदा है कि नेलपेंट ज्यादा चमकदार (हाई-ग्लॉस फिनिश) भी दिखाई देती है और लंबे समय तक टिकती है.
हेयर स्प्रे आएगा काम
याद रखें कि आपके बालों को सेट करने का सबसे पसंदीदा प्रोडक्ट हेयर स्प्रे भी लास्ट मोमेंट आपके काम आ सकता है. बस नेलपेंट लगाकर उसकी एक हल्की सी फुहार डालें और कुछ ही सेकंड में आपकी नेल पॉलिश सूख जाएगी. दरअसल इसमें एरोसोल और अल्कोहल जैसे तत्व होते हैं जो नेलपेंट को तेजी से सेट करते हैं. बस ध्यान रखें कि इसे ज्यादा करीब से स्प्रे न करें नहीं तो तेज नेलपेंट खराब भी हो सकती है.





