सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Gen Z से संवाद और 500 BLO से सीधी बात… विधानसभा चुनाव से पहले CEC ज्ञानेश कुमार का आज से यूपी दौरा​ | Amrawati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती में सरकारी अस्पताल में लगी आग, शिशु वॉर्ड में भर्ती 39 नवजात में से 3 की मौत, चाइल्ड वॉर्ड वेंटिलेटर फटने से हुआ हादसा​ | 100% चार्ज के बाद भी कम हो रही है इलेक्ट्रिक कार की रेंज? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली में 24 अगस्त तक बारिश…. यूपी-बिहार से लेकर कर्नाटक तक जमकर बरसेंगे बदरा, हिमाचल-उत्तराखंड में येलो अलर्ट​

IMD Weather Forecast: देशभर में इन दिनों मॉनसूनी बारिश ने हाहाकार मचा कर रख दिया है. अधिकांश राज्यों में मौसम सख्त तेवर दिखा रहा है. मॉनसून की सक्रियता की वजह से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारी बारिश की वजह से उत्तर भारत के राज्यों में […]

IMD Weather Forecast: देशभर में इन दिनों मॉनसूनी बारिश ने हाहाकार मचा कर रख दिया है. अधिकांश राज्यों में मौसम सख्त तेवर दिखा रहा है. मॉनसून की सक्रियता की वजह से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारी बारिश की वजह से उत्तर भारत के राज्यों में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं. इन सबके बीच भारतीय मौसम विभाग ने 22 अगस्त को भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

दिल्लीएनसीआर में इन दिनों मॉनसून एक्टिव है. नोएडागाजियाबाद में सुबहसुबह जमकर बारिश हुई. दिल्ली में आसमान में बादलों की आवाजाही दिखाई दे रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बरसात हो सकती है. 23 अगस्त यानी कल राज्य में हल्की बरसात और बूंदाबादी देखने को मिल सकती है. 24 अगस्त को प्रदेश का मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है. वहीं आज राज्य में अधिकतम 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी से लेकर झारखंड तक जमकर बरसेंगे बादल

आज यूपी के कई इलाकों में बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है. चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, संतरविदासनगर, प्रयागराज और मिर्जापुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. यहां आंधीतूफान के साथ तेज बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. आज बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना है. झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

आज राजस्थान के कोटा, अलवर, चुरू, जयपुर, नागौर, बूंदी, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और उदयपुर में मध्यम से भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है. पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में आज भारी बरसात हो सकती है.

इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल के मालदा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, झाड़ग्राम कालिम्पोंग और कोलकाता में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. असम में तेज आंधी के साथ कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. सिक्किम, अंडमाननिकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में मूसलाधार बरसात हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों में बिगड़ा हुआ है मौसम

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. यहां कहींकहीं तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है. रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में कल बारिश का येलो अलर्ट है. आज बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी ये अलर्ट जारी किया गया है. जम्मूकश्मीर के भी कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY