सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
iPhone छोड़ Android अपनाना हुआ अब और भी आसान, Google का Android 17 लाएगा नया Data Transfer फीचर​ | Anxiety Vs Stress: एंग्जायटी को समझ लेते हैं रोज का स्ट्रेस, जानें दोनों में क्या है फर्क​ | Virat Kohli का Gym में ‘जुनून’ देख Sanju Samson हुए हैरान, मिली थी ये खास सलाह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पंकज त्रिपाठी की Ohh My Dog को लगा झटका, रिलीज से चंद दिन पहले पोस्टपॉन हुई फिल्म?​

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म ओह माय डॉग रिलीज से पहले पोस्टपॉन हो गई है। ओह माय गॉड जैसी सफल फिल्म फ्रेंचाइजी बनने वाले निर्देशक अमित राय अब ओह माय डॉग फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस मूवी को लेकर बीते दिनों से खूब तैयारियां चल रही हैं और इसे रिलीज करने का […]

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म ओह माय डॉग रिलीज से पहले पोस्टपॉन हो गई है।

ओह माय गॉड जैसी सफल फिल्म फ्रेंचाइजी बनने वाले निर्देशक अमित राय अब ओह माय डॉग फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस मूवी को लेकर बीते दिनों से खूब तैयारियां चल रही हैं और इसे रिलीज करने का पूरा मामला सेट था।

लेकिन अब खबर आ रही है कि मेकर्स की तरफ से ओह माय डॉग को पोस्टपॉन कर दिया है और रिलीज से कुछ दिन पहले ऐसा करने फैंस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला आखिर है क्या

पोस्टपॉन हुई ओह माय डॉग

अभिनेता पंकज त्रिपाठी स्टारर ओह माय डॉग को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। इस फिल्म के टाइटल और ट्रेलर ने पहले ही सबका ध्यान खींच लिया है। 31 जुलाई शुक्रवार को इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब खबर आ रही है कि इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ओह माय डॉग की रिलीज डेट में बदलाव किया गया। है। इस मामले को लेकर मेकर्स की तरफ से जानकारी दी गई है। हालांकि, उसमें इस बात की सूचना नहीं कि किन कारणों से ओह माय डॉग की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है।

लेकिन ये साफ किया गया है कि अब ओह माय डॉग 31 जुलाई को नहीं बल्कि अगले महीने 7 अगस्त 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी। साथ ही सोमवार को होने वाला फिल्म का प्रेस शो भी रद्द कर दिया गया है और इसे बाद की किसी तारीख के लिए फिर से शेड्यूल किया जाएगा। इस असुविधा के लिए मेकर्स ने दिल से माफी भी मांगी है।

इस फिल्म से होगा क्लैश

इस बात के बारे में कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है कि रिलीज से चंद पहले आखिर क्यों मेकर्स ने ओह माय डॉग की रिलीज डेट तो चेंज किया है। लेकिन अब नई रिलीज डेट के दौरान भी इस मूवी की राह आसान नहीं होगी, क्योंकि 7 अगस्त के दिन पंकज त्रिपाठी की ओह माय डॉग का बॉक्स ऑफिस क्लैश हिमांश कोहली, सोनाली सहगल, रवि किशन और शिल्पा शिंदे की कॉमेडी फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ से होगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY