सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
भारत के बाद अब नेपाल में Hero VIDA की एंट्री, VX2 और DIRT.E K3 से शुरू हुआ ग्लोबल सफर​ | Sawan 2026 में सूर्य-चंद्र ग्रहण का Double Impact, Climate Change और वैश्विक सुरक्षा की बढ़ेगी चुनौती​ | एसबीआई लाइफ के नए बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

नई Creta के बाद Hyundai लाएगी 2 नई SUV, टाटा-महिंद्रा को मिलेगी टक्कर, दमदार फीचर्स से होगी लैस​

Hyundai Motor India ने अपनी नई प्लानिंग में दो नई SUV और एक मेडइनइंडिया कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की पुष्टि की है. कंपनी ने अभी तक इन नए मॉडलों के नाम और पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इनमें Hyundai Bayon पर आधारित नई मिडसाइज SUV और अगली जनरेशन Hyundai […]

Hyundai Motor India ने अपनी नई प्लानिंग में दो नई SUV और एक मेडइनइंडिया कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की पुष्टि की है. कंपनी ने अभी तक इन नए मॉडलों के नाम और पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इनमें Hyundai Bayon पर आधारित नई मिडसाइज SUV और अगली जनरेशन Hyundai Creta शामिल हो सकती हैं.

Hyundai Bayon बेस्ड SUV

अभी यूरोप के कई देशों में सेल के लिए उपलब्ध है. भारत में कंपनी इसका एक नया SUV मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है, जो Maruti Suzuki Victoris और इस सेगमेंट की अन्य मिडसाइज SUV को टक्कर देगा.

नई SUV को Hyundai की लाइनअप में Venue और Creta के बीच रखा जाएगा. यह Creta के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका डेब्यू सितंबर 2026 तक हो सकता है और इसके बाद इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा.

पावरट्रेन की बात करें तो इस SUV में शुरुआत में पेट्रोल और CNG इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. कंपनी इसमें अपना 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन इस्तेमाल कर सकती है, जो फिलहाल Creta में भी दिया जाता है. खास बात यह होगी कि यह 4 मीटर से लंबी Hyundai की पहली CNG SUV बन सकती है.

2027 Hyundai Creta में आएंगे बड़े बदलाव

Hyundai Creta की अगली पीढ़ी भी जल्द बाजार में आने वाली है. नई Creta में सबसे बड़ा बदलाव इसका हाइब्रिड इंजन हो सकता है. इसमें 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प भी जारी रह सकते हैं.

नई Creta मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा लंबी और चौड़ी होगी, जिससे केबिन में ज्यादा जगह मिलेगी. इसका डिजाइन Hyundai Crater कॉन्सेप्ट से इंस्पायर हो सकता है, जिसे 2025 लॉस एंजिल्स ऑटो शो में दिखाया गया था.

Creta काफी हाईटेक होगी

फीचर्स के मामले में नई काफी हाईटेक होगी. यह Hyundai की पहली Software Defined Vehicle बन सकती है। इसमें Pleos Connect सिस्टम, Gleo AI असिस्टेंट, OTA अपडेट और ऐप स्टोर जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं.इसके अलावा SUV में नया इंटीरियर, बेहतर सीट डिजाइन, अपडेटेड ADAS तकनीक और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. Hyundai की ये दोनों नई SUV भारतीय बाजार में कंपनी की पकड़ को और मजबूत कर सकती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY