शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
सिर्फ 17 का औसत फिर भी क्यों वैभव सूर्यवंशी बने ईस्ट जोन के उप कप्तान, अब असली वजह आई सामने!​ | PM Kisan Yojana: ये 3 काम नहीं किए तो अटक सकती है 2,000 रुपये की अगली किस्त​ | पांचवीं के छात्रों के सामने उतारी पैंट, पेशाब करके मासूमों से करने लगा अश्लील हरकत… हेडमास्टर गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोटों से भरी 35 बोरियां, सोने के बिस्किट… बस ड्राइवर के घर मिला इतना कैश, गिनते-गिनते फेल हो गईं 5 मशीनें​

Raid At Bus Driver’s House: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस की छापेमारी के दौरान किसी फिल्मी सीन जैसा नजारा देखने को मिला. पुलिस ने एक पूर्व सरकारी बस चालक के सामान्य से दिखने वाले घर पर दबिश दी. यहां से 20 करोड़ नकद और 15 किलो सोने के बिस्कुट बरामद किए गए हैं. […]

Raid At Bus Driver’s House: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस की छापेमारी के दौरान किसी फिल्मी सीन जैसा नजारा देखने को मिला. पुलिस ने एक पूर्व सरकारी बस चालक के सामान्य से दिखने वाले घर पर दबिश दी. यहां से 20 करोड़ नकद और 15 किलो सोने के बिस्कुट बरामद किए गए हैं. रकम इतनी ज्यादा थी कि गिनती के लिए मंगवाई गई 5 नोट गिनने वाली मशीनें भी जवाब दे गईं. पुलिस ने जिस घर पर छापा मारा, वो पूर्व सरकारी बस ड्राइवर मीनार मंडल का है.

जब पुलिस टीम घर के भीतर दाखिल हुई, तो वहां 35 बोरियों में भरकर रखा गया काला धन और 15 किलो सोने के बिस्कुट देखकर अधिकारी दंग रह गए. जब्त नकदी और सोने को सुरक्षित ले जाने के लिए पुलिस को लोहे के 5 बड़े ट्रंक मंगाने पड़े. 5 मशीनों की मदद से कई घंटों तक नोटों की गिनती चलती रही, लेकिन भारी रकम के कारण मशीनों ने काम करना बंद कर दिया.

पत्थर खदान कारोबारी से जुड़े हैं तार

पुलिस की शुरुआती जांच में इस अवैध संपत्ति का कनेक्शन माइनिंग से जुड़ता दिख रहा है. आरोपी मीनार मंडल बीरभूम इलाके के बड़े पत्थर खदान कारोबारी तुलु मंडल की पत्नी का भाई है. पुलिस को अंदेशा है कि यह पूरा काला धन अवैध खनन कारोबार और लेनदेन से जुड़ा हो सकता है. पुलिस ने पूरी संपत्ति जब्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ वित्तीय अपराध व अवैध संपत्ति से जुड़े मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY