शनिवार, 8 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
नोएडा में 18 साल की युवती की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव​ | पालक से बनाएं हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण​ | UPI पेमेंट रहेगा ‘फ्री’, छोटे व्यापारियों को भी ट्रांजैक्शन पर नहीं देनी होगी कोई फीस, सरकार ने किया साफ​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा में 18 साल की युवती की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव​

उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर49 थाना क्षेत्र से एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. सेक्टर51 स्थित एक मकान में काम करने वाली करीब 18 साल की युवती ने कथित तौर पर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे […]

उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर49 थाना क्षेत्र से एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. सेक्टर51 स्थित एक मकान में काम करने वाली करीब 18 साल की युवती ने कथित तौर पर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

मामला नोएडा के थाना सेक्टर49 क्षेत्र के सेक्टर51 का है. यहां एक मकान में काम करने वाली करीब 18 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक युवती वर्तमान में नोएडा के होशियारपुर गांव में रह रही थी और मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले की रहने वाली थी. पुलिस आत्महत्या और परिजनों के हत्या के आरोप को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

बिहार की रहने वाली थी युवती

घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर49 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए. पुलिस आत्महत्या और परिजनों के हत्या के आरोप, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

फिलहाल पुलिस मामले में अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. परिजनों का आरोप है कि मेरी बच्ची को मार कर लटकाया गया है. हम लोग थाने में शिकायत देने के लिए आए हैं. छोटी बहन ने घर पर जाकर देखा था कि उसकी बहन पंखे से लटकी हुई है. पुलिस के अनुसार, मृतका मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले की रहने वाली थी और फिलहाल नोएडा के होशियारपुर गांव में रह रही थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY