सोमवार, 31 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
30 सितंबर को भारत आएगी Porsche की धांसू EV, Cayenne Electric में क्या होगा खास?​ | चोट के बाद Josh Hazlewood का दमदार कमबैक, बोले- अब आक्रामकता कम नहीं होगी​ | Everest Masala Ban: एवरेस्ट के किन मसालों पर लगा बैन, FSSAI की जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात, जानें पूरा मामला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नेपाल बाढ़ में बैंक का ‘खजाना’ सुरक्षित, 50 करोड़ का सोना और 1.5 करोड़ नकद बरामद​

नेपाल। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। इसी दौरान नेपाल पुलिस ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित कृषि विकास बैंक की त्रिशूली ढुंगे शाखा से करोड़ों रुपये की संपत्ति सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल की। नेपाल पुलिस के मुताबिक, करीब 8 घंटे तक चले अभियान […]

नेपाल। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। इसी दौरान नेपाल पुलिस ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित कृषि विकास बैंक की त्रिशूली ढुंगे शाखा से करोड़ों रुपये की संपत्ति सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल की।

नेपाल पुलिस के मुताबिक, करीब 8 घंटे तक चले अभियान के बाद बैंक से लगभग 1.5 करोड़ नेपाली रुपये नकद और अनुमानित 50 करोड़ नेपाली रुपये मूल्य का सोना सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके अलावा बैंक के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी सुरक्षित किए गए।

मलबे और पानी के बीच चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बाढ़ के कारण बैंक का बड़ा हिस्सा मलबे और पानी से प्रभावित हो गया था। पुलिस और बचाव दल ने मशीनों की मदद से रास्ता बनाया और बैंक के लॉकरों को बाहर निकाला। इसके बाद इन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

नेपाल पुलिस ने इस पूरे अभियान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें जवानों को मलबे के बीच बैंक के लॉकर निकालते और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाते देखा जा सकता है।

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही

इस बीच नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान किया है। प्रभावित इलाकों में सेना, पुलिस और बचाव दल लगातार राहत एवं खोज अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY