सोमवार, 31 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
समय कैसे तय होता है, क्या है इंडियन स्टैंडर्ड टाइम? 2027 से पूरा देश एक ‘सरकारी घड़ी’ से चलेगा​ | वॉर और टैरिफ के बाद भी भारत की इकोनॉमी का बजा डंका, पहली तिमाही में GDP पहुंची 7.8%​ | Rohit Sharma का TV Debut: ‘Family Full House’ से करेंगे मनोरंजन की नई पारी शुरू​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

छत, कूलर या गमला… कहीं जमा तो नहीं है पानी? मच्छरों को बढ़ने से ऐसे रोकें​

मानसून या बारिश के दौरान घर या उसके आसपास पानी का जमा होना नॉर्मल है. पर ये पानी मच्छरों को पनपने में हेल्प करता है. अगर पानी साफ है तो इसमें डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी का मच्छर भी पनपने लगता है. लोगों को लगता है कि वो अपने घर के अंदर है तो बचाव हो […]

मानसून या बारिश के दौरान घर या उसके आसपास पानी का जमा होना नॉर्मल है. पर ये पानी मच्छरों को पनपने में हेल्प करता है. अगर पानी साफ है तो इसमें डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी का मच्छर भी पनपने लगता है. लोगों को लगता है कि वो अपने घर के अंदर है तो बचाव हो गया है. आप कुछ देर के लिए छत पर जाते हैं या बाहर निकलते हैं तो ये डेंगूमलेरिया का मच्छर काट लेता है. मच्छरों से बचने का सबसे बड़ा उपाय है कि पानी को जमा होने ही न दें.

घर की छत, गमला, टायर या फिर कूलर में डेंगू का मच्छर बढ़ने लगता है. डेंगू का मच्छर Aedes घरों के पास छोटेबड़े पानी के कंटेनर में पनप जाते हैं. इन्हीं में ये प्रजनन करते हैं और तेजी से बढ़ते हैं. जमे हुए पानी को खत्म करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान….

मच्छरों का आंतक

मानसून में Aedes मच्छर बाल्टी, गमले, पानी की टंकी, टायर, बोतल और कूलर में जमा होने लगते हैं. जहां भी थोड़ी मात्रा में पानी जमा होता है ये मच्छर पनपने लगते हैं. इसलिए हमें घर के अंदर ही नहीं पार्किंग, छत, गार्डन और दूसरी जगहों पर साफसफाई का खास ख्याल रखना चाहिए. ये देखते रहना चाहिए कि कहीं पानी जमा तो नहीं हो रहा है.

मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

कूलर की सफाई हर हफ्ते या 14 दिन में कूलर को अंदर से अच्छी तरह साफ करें. ये पानी ठंडा होता है और मच्छरों के प्रजनन के लिए छिपी हुई जगह है. इसलिए हर 15 दिन में कूलर के अंदर गंदगी न हो तो भी सफाई जरूर करें क्योंकि Aedes मच्छर साफ पानी में ही पैदा होता है.

पानी जमने न दें छत, पार्किंग या घर के आसपास अगर टायर, टूटा गमला, टायर, बाल्टी या फिर खराब बर्तन पड़े हैं तो इन्हें कूड़े में फेंकने की कोशिश करें. ऐसी चीजों पर ध्यान कम जाता है और इनमें पानी जमा होने लगता है. पानी जमा करने वाले सामान को सप्ताह में कम से कम एक बार खाली करके साफ/रगड़कर उल्टा करके रखें या जरूरत न होने पर हटा दें.

ढककर रखें पानी की टंकी ओवरहेड टैंक, ड्रम या दूसरे पानी के स्टोरेज वाले कंटेनर को कभी भी खुला न छोड़ें. कोशिश करें कि ये ढक्कन से अच्छी तरह बंद हो ताकि मच्छर अंदर जाकर अंडे न दे सकें. छत पर रखी टंकियों तक ज्यादातर लोग पहुंच नहीं पाते हैं. लेकिन इनका ओपन होना खतरे से खाली नहीं है.

बंद नालियों और गड्ढों की सफाई अगर आपके घर के आसपास नाली बंद है या जमीन में गड्ढे में पानी जमा हो रहा है तो इसकी निकासी की व्यवस्था करें. सरकारी गाइडलाइन्स में ड्रेनेज की सही व्यवस्था, नियमित सफाई और पानी के ठहराव को रोकना मच्छरों को कंट्रोल का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया है.

जो पानी निकाल नहीं सकते, वहां सावधानी जरूरी ऐसा संभव नहीं हो पाता कि हर जगह पानी को पूरी तरह निकाला जा सके. अगर किसी की लिफ्ट के बेस में पानी चला गया है तो उसमें पेट्रोल, डीजल या विभाग से दी हुई दवाई को डालें. आप इसमें लार्वीसाइड या केमिकल की हेल्प ले सकते हैं.

मच्छरों से बचने के लिए ये उपाय भी करें जमा पानी को हटाने के साथ मच्छर के काटने से बचना भी जरूरी है. एक्सपर्ट कहते हैं कि फुल स्लीव वाले कपड़े पहनें. इसके अलावा मोस्किटो रेपेलेंट्स का इस्तेमाल करना और जरूरत के अनुसार मच्छरदानी का उपयोग करना मददगार उपाय हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY