शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Varanasi Crime News: पहले पूजा-पाठ के बहाने घर में एंट्री, फिर डराया-धमकाया… आखिर क्यों कर दी तांत्रिक की हत्या?​ | हेयर, स्किन और नाखूनों की सेहत सुधारने के लिए खाएं ये पौष्टिक फूड्स​ | ‘DM-SP को बुलाइए, तभी होगी बात’… बहराइच नवोदय विद्यालय में धरने पर बैठे छात्र, जानें पूरा मामला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नींद बेहतर करने के लिए रात में अपनाएं ये आसान और असरदार आदतें​

आजकल तनाव, देर रात तक मोबाइल चलाने और बिगड़ी लाइफस्टाइल की वजह से कई लोगों की नींद प्रभावित हो रही है. अच्छी नींद शरीर और दिमाग को आराम देने के लिए जरूरी है. दिनभर की भागदौड़ और काम के दबाव के बीच कई लोग देर रात तक जागते रहते हैं, जिससे सोने और जागने का […]

आजकल तनाव, देर रात तक मोबाइल चलाने और बिगड़ी लाइफस्टाइल की वजह से कई लोगों की नींद प्रभावित हो रही है. अच्छी नींद शरीर और दिमाग को आराम देने के लिए जरूरी है. दिनभर की भागदौड़ और काम के दबाव के बीच कई लोग देर रात तक जागते रहते हैं, जिससे सोने और जागने का समय बिगड़ सकता है. लगातार नींद पूरी न होने से दिन में थकान, चिड़चिड़ापन और ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है. इसलिए नींद से जुड़ी आदतों पर ध्यान देना जरूरी है.

कुछ ऐसी आदतें भी हैं, जो रात में आने में परेशानी पैदा कर सकती हैं. सोने से पहले लंबे समय तक मोबाइल या टीवी देखना, देर शाम कैफीन लेना, रात में बहुत ज्यादा खाना और दिन में लंबे समय तक सोना नींद के पैटर्न को प्रभावित कर सकता है. इसके अलावा तनाव भी नींद को प्रभावित कर सकता है. अगर ऐसी परेशानियां लगातार बनी रहें, तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे में रात में कुछ आसान आदतों को अपनाकर नींद की क्वालिटी बेहतर करने में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं.

नींद बेहतर करने के लिए रात में अपनाएं ये आदतें

अच्छी नींद के लिए सबसे पहले सोने और उठने का समय तय रखें. रोज लगभग एक ही समय पर सोने से बॉडी क्लॉक सही बनी रहती है और समय पर नींद आने में मदद मिल सकती है. सोने से पहले मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर का इस्तेमाल कम करें, क्योंकि स्क्रीन देखने से दिमाग एक्टिव रह सकता है. रात में बहुत ज्यादा या भारी खाना खाने से पेट भारी हो सकता है, जिससे नींद आने में परेशानी हो सकती है, इसलिए हल्का खाना बेहतर रहता है.

रात में सोने से कुछ घंटे पहले चाय या कॉफी पीने से बचें, क्योंकि इनमें मौजूद कैफीन आपको ज्यादा देर तक एक्टिव रख सकता है और नींद आने में देरी हो सकती है. दिन में फिजिकल एक्टिविटी करने से रात में शरीर को आराम मिलने में मदद हो सकती है. कमरे को शांत, अंधेरा और आरामदायक रखें, ताकि सोने में आसानी हो. दिन में लंबी झपकी लेने से बचें. सोने से पहले हल्का संगीत सुनना या कुछ देर पढ़ना दिमाग को शांत करने में मदद कर सकता है.

नींद न आने पर कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है?

कभीकभी तनाव और रोज की दिनचर्या में बदलाव के कारण नींद खराब हो सकती है, लेकिन अगर बारबार नींद आने में परेशानी हो, रात में बारबार आंख खुलती हो या सुबह बहुत जल्दी नींद खुल जाती हो और दोबारा नींद न आए, तो डॉक्टर से मिलना जरूरी है. अगर पूरी रात सोने के बाद भी दिनभर बहुत ज्यादा नींद या थकान महसूस होती है, तो भी इसे नजरअंदाज न करें.

खर्राटों के साथ रात में सांस रुकने या हांफने जैसी परेशानी हो, तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए. नींद की समस्या लंबे समय तक बनी रहने पर खुद से नींद की दवा लेने के बजाय डॉक्टर की सलाह लें. डॉक्टर समस्या के कारण को समझकर सही सलाह दे सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY