HealthViral

छोटे-छोटे हाथों पर खूब जचेंगे ये Cute Mehndi Designs, बकरीद पर मिनटों में हो जाएंगे तैयार

Mehndi Design For Kids: अक्सर ऐसा होता है कि जब घर में कोई महिला हाथों पर मेहंदी लगा रही होती है तो छोटे-छोटे बच्चे खासतौर पर बेबी गर्ल्स उनके पीछे पड़ जाती हैं कि उन्हें भी मेहंदी लगवानी है। शादी-फंक्शन से लेकर बकरीद तक के खास मौके पर आप कार्टून और फ्लोरल पैटर्न वाली मेहंदी बच्चियों के लगा सकती हैं। यहां ऐसी ही कुछ डिजाइन्स की जानकारी और फोटो शेयर किए गए हैं। जो सिर्फ 5 मिनट में बन जाएंगी। ये न केवल बच्चों के हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगी बल्कि दिखने में भी बहुत क्यूट लगेंगी।

छोटे-छोटे हाथों पर खूब जचेंगे ये Cute Mehndi Designs, बकरीद पर मिनटों में हो जाएंगे तैयार
छोटे-छोटे हाथों पर खूब जचेंगे ये Cute Mehndi Designs, बकरीद पर मिनटों में हो जाएंगे तैयार

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन

बेबी गर्ल्स के हाथों पर आप गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। यह छोटे बच्चों के हाथों पर बेहद प्यारी लगती है और जल्दी बन भी जाती है। इसे बनाने के लिए हथेली के बीच में एक गोल टिक्की बनाएं। इसके बाद उसके चारों तरफ छोटे-छोटे डॉट्स और पंखुड़ी जैसा पैटर्न बनाएं। फिर उंगलियों पर छोटी लाइन और डॉट डिजाइन दें। लास्ट में कलाई के पास छोटा बेल पैटर्न बना सकते हैं।

हार्ट मेहंदी डिजाइन

ईद हो या फिर शादी-पार्टी छोटी बच्चियों के हाथों पर हार्ट डिजाइन बहुत क्यूट लगता है। इसे बनाने के लिए हथेली के बीच में छोटा हार्ट बनाएं। इसके बाद उसके आसपास छोटे डॉट्स और कर्व लाइन बनाएं। फिर उंगलियों पर छोटे-छोटे हार्ट या चेक पैटर्न दें। आप चाहें तो ग्लिटर भी लगा सकते हैं।

फ्लोरल बेल मेहंदी डिजाइन

अगर बहुत ज्यादा टाइम नहीं है तो आप फ्लोरल बेल मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। यह सिंपल होने के साथ हाथों को भरा-भरा लुक देती है। कलाई से उंगलियों की तरफ पतली बेल बनाएं। फिर बेल पर छोटे फूल और पत्तियां बनाएं। इसके बाद उंगलियों के किनारों पर छोटी पत्ती डिजाइन दें।

स्टार और मून मेहंदी डिजाइन

छोटे बच्चों को स्टार और मून बहुत पसंद होते हैं। बकरीद के मौके पर चांद-तारा डिजाइन काफी पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए हथेली पर छोटा चांद बनाएं। फिर उसके पास स्टार डिजाइन बनाएं। इसके बाद आपको डॉट्स और पतली लाइन से डिजाइन को सजाना है। फिर उंगलियों पर छोटे स्टार बनाकर लुक पूरा करें।

बटरफ्लाई मेहंदी डिजाइन

बच्चों के छोटे हाथों पर यह डिजाइन बहुत आकर्षक लगती है। इसे बनाने के लिए हथेली के बीच में बटरफ्लाई का आउटलाइन बनाएं। फिर पंखों में छोटे फूल और डॉट पैटर्न भरें। इसके बाद उंगलियों पर छोटी कर्व लाइन और डॉट्स बनाएं। आप चाहें तो एक तरफ छोटी बेल भी जोड़ सकते हैं।

Khabar Monkey

कार्टून मेहंदी डिजाइन

छोटे बच्चों को कार्टून थीम वाली मेहंदी बहुत पसंद आती है। इसे भी आप बना सकते हैं। इससे हाथों को सजाने के लिए हथेली पर छोटा स्माइली, टेडी या यूनिकॉर्न फेस बनाएं। फिर आसपास छोटे स्टार और हार्ट बनाएं। इसके बाद उंगलियों पर सिंपल डॉट डिजाइन रखें।

Leave a Reply