रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ईरान का एकसाथ 6 देशों पर हमलाः कमर्शियल शिप पर उडाया, 11 भारतीय थे सवार​ | प्यार में बंदिशें बर्दास्त नहीं… मुरादाबाद में नदी में कूदे युवक-युवती, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग​ | प्रेग्नेंसी में क्यों बढ़ जाती है कैल्शियम की जरूरत? जानिए सही वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘ये मेरे हैं’… Engagement Ring दिखाकर Jasmine Sandlas ने स्टेज पर किया प्यार का सरेआम इजहार​

इन दिनों सोशल मीडिया पर जैस्मीन सैंडलस अपने म्यूजिक टूर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है।  जैस्मीन का ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ में पहुंचे फैंस को शानदार म्यूजिक परफॉर्मेंस तो देखने को मिला ही बल्कि एक बड़ा सरप्राइज भी मिला।  दरअसल, सिंगर ने स्टेज पर ही अपनी सगाई का ऐलान किया है, जिसने […]

इन दिनों सोशल मीडिया पर जैस्मीन सैंडलस अपने म्यूजिक टूर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है।  जैस्मीन का ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ में पहुंचे फैंस को शानदार म्यूजिक परफॉर्मेंस तो देखने को मिला ही बल्कि एक बड़ा सरप्राइज भी मिला। 
दरअसल, सिंगर ने स्टेज पर ही अपनी सगाई का ऐलान किया है, जिसने सभी को इमोशनल कर दिया। इस कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर ने अपने फैंस को पहली बार एंगेजमेंट रिंग दिखाई और पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी को सबसे सामने इंट्रोड्यूस किया। अब सभी के मन में ये सवाल चल रहा है कि कौन हैं शेखर चौधरी, जो जैस्मीन से शादी करने वाले हैं।
स्टेज पर खास पल
कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने शेखर को स्टेज पर बुलाया, उनका हाथ थामा और गर्व से उन्हें फैंस से मिलवाया। उन्होंने कहा, ‘ये वही इंसान है जिन्होंने मुझे रिंग पहनाई है, ये मेरे हैं।’ तेजी से सोशल मीडिया पर ये पल वायरल हो रहा है और फैंस इस खबर पर खूब खुशी जता रहे हैं।
कौन हैं शेखर चौधरी?
गौरतलब है कि जैस्मीन सैंडलस सोशल मीडिया और पब्लिक लाइफ में काफी एक्टिव नजर रहती है, वहीं शेखर चौधरी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है। वैसे वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े नहीं हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं।
रिश्ता रखा पूरी तरह सीक्रेट
अभी तक सिंगर ने मंगेतर के बारे में कोई खास जानकारी शेयर नहीं की है। आखिर शेखर का काम, बैकग्राउंड या दोनों की मुलाकात कैसे हुई इन सब बातों की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लंबे समय से सिंगर ने इस रिश्ते को पूरी तर सीक्रेट रखा था और स्टेज पर यह उनका पहला पब्लिक अपीयरेंस था। 
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY