बुधवार, 26 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
150 साल में पहली बार टली थी टाटा की बड़ी मीटिंग, अब नया बॉस चुनने के लिए करना पड़ रहा ये काम​ | IND vs SL: बंदारा और मेंडिस के 115 रनों की साझेदारी के बाद ड्रा की तरफ जा रहा था मैच, तभी इस भारतीय खिलाड़ी ने बदली पारी​ | देश में बढ़ता गया चीनी का उत्पादन, एथेनॉल ब्लेंडिंग में घटती गई हिस्सेदारी, आंकड़ों से समझें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नई ट्रैवल थेरेपी! नो नेटवर्क, नो नोटिफिकेशन… भारत के साइलेंट टूरिस्ट प्लेस भी जानें​

रील्स को देखना अच्छा लगता है लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो फोन, स्क्रीन टाइम और इसके नोटिफिकेशन से परेशान हैं. इससे ब्रेक लेना चाहते हैं तो आपको भारत की ऐसी जगहों पर जाना चाहिए जहां नेटवर्क ही न हो. ये एक नई ट्रैवल थेरेपी है जिसमें नो नेटवर्क, नो नोटिफिकेशन पर फोकस किया जाता […]

रील्स को देखना अच्छा लगता है लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो फोन, स्क्रीन टाइम और इसके नोटिफिकेशन से परेशान हैं. इससे ब्रेक लेना चाहते हैं तो आपको भारत की ऐसी जगहों पर जाना चाहिए जहां नेटवर्क ही न हो. ये एक नई ट्रैवल थेरेपी है जिसमें नो नेटवर्क, नो नोटिफिकेशन पर फोकस किया जाता है. इन इंडियन साइलेंट टूरिस्ट स्पॉट्स पर जाएं…

ज्यादातर लोग घूमने के लिए ऐसी जगहें सर्च करते हैं जहां भीड़ कम हो. लेकिन आजकल लिमिटेड मोबाइल कनेक्टिविटी वाले टूरिस्ट स्पॉट्स भी खोजे जा रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं इनके बारे में…

तीर्थन वैली, हिमाचल शिमलामनाली में भीड़ मिलती है और इससे दूर शांति में सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो आपको तीर्थन वैली जाना चाहिए. यहां के गांवों में सैर करने की बात ही अलग है. यहां की कई जगहों पर मोबाइल कनेक्टिविटी लिमिटेड रहती है. यहां घू्मने का बेस्ट टाइम सितंबर से नंवबर का है और 3 दिन की ट्रिप के लिए ये जगह बेस्ट है.

जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश नॉर्थ ईस्ट की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक जीरो वैली नेचुरल ब्यूटी के लिए वर्ल्ड फेमस है. यहां जाने के बाद मोबाइल से दूरी बनाएं और गांवों के लाइफस्टाइल को देखें. धान के खेतों में वॉक करना बेस्ट है और इसके अलावा यहां टैली वैली वाइल्टलाइफ सैंचुरी में घूमा जा सकता है. आसपास के पहाड़ों का शानदार नजारा दिल को छू जाता है.

चोपता, उत्तराखंड देवभूमि की इस जगह को नेचुरल ब्यूटी के अलावा तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला ट्रेक के लिए भी जाना जाता है. आपको यहां बड़े शहरों जैसा जाम, बाजार, मॉल और लगातार बजते फोन का माहौल नहीं मिलता. यहां के कुछ इलाकों में मोबाइल की कनेक्टिविटी बहुत कम है इसलिए ये जगह डिजिटल डिटॉक्स के लिए बेस्ट है.

स्पीति वैली हिमाचल प्रदेश ये ऐसी जगह है जो ऊंचाई पर मौजूद होने के बावजूद ठंडा रेगिस्तानी इलाका है. इसे खूबसूरत गांवों, पहाड़, मोनेस्ट्रीज और नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है. ये जगह सच में असल दुनिया से कट जाने के लिए बेस्ट है. यहां भी घूमने और ठहरने के लिए बेस्ट टाइम सितंबर से नंवबर है. आने वाले सितंबर के महीने में ट्रिप का प्लान है तो इस टूरिस्ट स्पॉट को अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट में जरूर शामिल करें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY