आदित्य धर निर्देशित धुरंधर फ्रेंचाइजी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. दअसल इसने ग्लोबल लेवल पर भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. धुरंधर के दोनों भागों ने इतना शानदार परफॉर्म किया है कि इनकी कुल ग्लोबल कमाई अब 3000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. इसी के साथ धुरंधर फ्रेंचाइजी ये रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है.

बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर पहली फिल्म, धुरंधर, 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई और इसने भारत में 840 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई की थी और भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये रहा था. वहीं ओवरसीज में धुरंधर ने लगभग 300 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया. इसी के साथ ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई.
वहीं धुरंधर की रिलीज के महज चार महीने इसकी सीक्वल धुरंधर द रिवेंज या धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 26 दिनों में वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और गल्फ देशों में रिलीज न होने के बावजूद कई जगहों पर पर अच्छा कारोबार कर रही ह. यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म बन गई है और इसके साथ ही ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म तो देश की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. बता दें कि भारत में इसने 1083 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर ली है. इस फिल्म ने फ्रेंचाइजी को 3000 करोड़ से पार पहुंचने में सबसे बड़ा रोल प्ले किया है.
दोनों फिल्मों की कंबाइंड कमाई भारत में 1923.85 करोड़ रुपये नेट है और ग्रॉस में 2305.35 करोड़ रुपये है. जबकि विदेशों में दोनों फिल्मो की कंबाइंड कमाई 714.00 करोड़ रुपये. इसी के साथ ये इन दोनों का मिलाकर वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3 हजार करोड़ के पार यानी 3019.35 करोड़ रुपये हो गया है.





