शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दुल्हन के पैरों की भी होगी तारीफ, ये मेहंदी डिजाइन बढ़ाएंगे खूबसूरती​ | पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के साथ इन दो महिला IPS अफसरों का भी नोएडा से तबादला​ | Delimitation Bill Approved: परिसीमन संशोधन बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, सभी राज्यों में 50% तक बढ़ सकती हैं लोकसभा सीटें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दुल्हन के पैरों की भी होगी तारीफ, ये मेहंदी डिजाइन बढ़ाएंगे खूबसूरती​

ब्राइड्स के लिए ये पिकॉक पैटर्न वाला मेहंदी डिजाइन भी बढ़िया रहेगा. पिकॉक के साथ ही मेहंदी में लोटस, लीफ मोटिफ और कर्व्स और हम्प फ्लावर समेत बारीक डिटेलिंग की गई है.ज्यादातर पैटर्न में थिक मेहंदी लगाई गई है, इसलिए रचने के बाद ये और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगा. ये मेहंदी डिजाइन भी दुल्हन के […]

ब्राइड्स के लिए ये पिकॉक पैटर्न वाला मेहंदी डिजाइन भी बढ़िया रहेगा. पिकॉक के साथ ही मेहंदी में लोटस, लीफ मोटिफ और कर्व्स और हम्प फ्लावर समेत बारीक डिटेलिंग की गई है.ज्यादातर पैटर्न में थिक मेहंदी लगाई गई है, इसलिए रचने के बाद ये और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगा.

ये मेहंदी डिजाइन भी दुल्हन के पैरों की खूबसूरती को इनहैंस करेगा. इसे लगाना भी बहुत मुश्किल नहीं होगा और समय भी कम जाएगा. सबसे पहले पैरों के बीच में मांडला बनाया गया है और एंकलेट डिजाइन क्रिएट किया गया है बाकी की बची जगह पर ओवरऑल सेम पैटर्न को रिपीट करके जाल जैसा क्रिएट किया गया है.

अपने वेडिंग डे के लिए दुल्हनें इस मेहंदी डिजाइन को भी सेलेक्ट कर सकती हैं. पूरे डिजाइन को छोटेछोटे क्यूबिकल ब्लॉक में बांटा गया है, इसलिए रचने के बाद भी ये काफी क्लीन दिखाई देगा. लोटस, फ्रिंज से लेकर जाल तक के पैटर्न बेहद बारीकी से बनाए गए हैं.

आपको अपने वेडिंग लुक के लिए ऐसा मेहंदी डिजाइन चाहिए जो पैरों की खूबसूरती भी बढ़ाए और बहुत ज्यादा बारीक डिटेलिंग वाला भी न हो तो ये डिजाइन बेस्ट है. एंकल से ऊपर की तरह मांडला क्रिएट करके छोटे पैटर्न बनाए गए हैं, इसके बाद चेन के साथ फ्रिंज के पैटर्न क्रिएट किए गए हैं और पैरों के फ्रंट में लीफ पैटर्न के साथ जाल बनाया गया गया है.

ब्राइडल लुक के लिए आप अगर ऐसी मेहंदी डिजाइन चाहती हैं जिससे आपके पैर बिल्कुल भरेभरे दिखाई दें तो इस फिलर मेहंदी डिजाइन से आइडिया लें. छोटे फूलों, लीफ, कर्व और स्पाइरल पैटर्न के साथ शेडिंग भी की गई है. एंकल के ऊपर के हिस्से में जाल के साथ ही एलिफेंट पैटर्न और फ्लोरल डिटेलिंग है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY