शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
‘पति की हत्या करना धर्म की हत्या’… रविता-अमरदीप को फांसी की सजा सुनाते हुए जज ने क्या कहा?​ | खाने की इस एक चीज से दुबले-पतले लोगों को हो सकता है फैटी लिवर, जानें क्या कहती है स्टडी​ | कैसे बनता है कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल? इसे रसोई के लिए किस तरह चुनें? जानें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा 78 दिन का बोनस​

रेलवे कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है. सरकार ने 11 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है. जानकारी के अनुसार ये बोनस 78 दिनों का होगा. इसके लिए सरकार की ओर से 2009 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च आएगा. इस बात की घोषणा खुद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है. […]

रेलवे कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है. सरकार ने 11 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है. जानकारी के अनुसार ये बोनस 78 दिनों का होगा. इसके लिए सरकार की ओर से 2009 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च आएगा. इस बात की घोषणा खुद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर रेलवे कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से किस तरह की घोषणा की है.

रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए, 11,40,770 रेलवे कर्मचारियों को 2009.61 करोड़ रुपए का 78 दिनों का PLB देने की मंजूरी दी है. योग्य रेलवे कर्मचारियों को हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले PLB का भुगतान किया जाता है. इस साल भी, लगभग 11.40 लाख नॉनगजेटेड रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर PLB की राशि दी जा रही है.

इतना होगा एक कर्मचारी को भुगतान

हर योग्य रेलवे कर्मचारी को 78 दिनों के लिए अधिकतम 17,951 रुपए का भुगतान किया जाएगा. यह राशि रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न कैटेगिरीज, जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर , स्टेशन मास्टर, सुपरवाइज़र, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ़ और अन्य ग्रुप ‘C’ स्टाफ को दी जाएगी. साल 202526 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा. रेलवे ने 1670 मिलियन टन का रिकॉर्ड कार्गो लोड किया और लगभग 7.41 बिलियन यात्रियों को यात्रा कराई.

रेलवे कर्मचारियों को अभी क्या मिलता है

मौजूदा PLB कैलकुलेशन में 7,000 रुपए की वेतन सीमा और 78 दिनों की अवधि का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे नॉनगजेटेड रेलवे कर्मचारियों को 17,951 रुपए का बोनस मिलता है. इंडियन रेलवेज टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन ने लेवल2 और उससे ऊपर के कर्मचारियों के लिए वेतन सीमा को बढ़ाकर 18,000 रुपए और साथ में महंगाई भत्ता करने की मांग की है, जो उनके ऊंचे वेतन स्तर के अनुपात में हो. एसोसिएशन ने तर्क दिया है कि मौजूदा सीमा में बदलाव की जरूरत है, क्योंकि अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 21,000 रुपए है. 18,000 रुपए की सीमा के आधार पर, इसने सालाना बोनस को कम से कम 46,184 रुपए तक बढ़ाने की सिफारिश की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY