बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
फ्रांस, इटली… हिजाब कितने देशों में बैन? 96% मुस्लिम आबादी वाले अजरबैजान ने लगाया प्रतिबंध, विरोध-प्रदर्शन शुरू​ | पेड़ से बांधकर पीटा, आधा सिर मुंडवाया… सिंगरौली में दबंगों ने 3 नाबालिगों को किस बात की दी तालिबानी सजा?​ | IND vs WI: हैदराबाद में आज छक्कों की बरसात! चौथे टी20 में टूट सकते हैं ये 3 बड़े रिकॉर्ड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Festive Electrical Safety Tips: सस्ते एक्सटेंशन बोर्ड बन सकते हैं आग की वजह, इन बातों का रखें ध्यान​

Festive Electrical Safety Tips: अब फेस्टिवल सीजन आ चुका है, अभी हिंदुओं का सबसे लोकप्रिय त्योहार नवरात्रि चल रही है और जल्द ही दिवाली का त्योहार का रखें ध्यान..   न करें ये गलतियां 1. एक ही एक्सटेंशन बोर्ड में बहुत ज्यादा डेकोरेटिव लाइटें, या हीटर, माइक्रोवेव जैसे भारी उपकरण एक साथ न लगाएं। इससे […]

Festive Electrical Safety Tips: अब फेस्टिवल सीजन आ चुका है, अभी हिंदुओं का सबसे लोकप्रिय त्योहार नवरात्रि चल रही है और जल्द ही दिवाली का त्योहार का रखें ध्यान..

 

न करें ये गलतियां

1. एक ही एक्सटेंशन बोर्ड में बहुत ज्यादा डेकोरेटिव लाइटें, या हीटर, माइक्रोवेव जैसे भारी उपकरण एक साथ न लगाएं। इससे शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। 

2. पुरानी या सस्ती लाइटों के कटेफटे जोड़ों पर टेप लगाना न भूलें। खुले और ढीले तारों में स्पार्किंग से बच्चों या पालतू जानवरों को गंभीर करंट लग सकता है।

3. कभी भी एक्सटेंशन बोर्ड के तारों को कालीन, मैट या दरवाजों के नीचे से न निकालें। इससे गर्मी बढ़ने से आग लग सकती है।

4. बहुत ज्यादा सस्ते, बिना ISI सर्टिफिकेशन वाले या कमजोर प्लास्टिक बॉडी वाले एक्सटेंशन बोर्ड न खरीदें। इनमें ओवरलोड कटऑफ या सर्ज प्रोटेक्शन नहीं होता है

5. बालकनी या बाहर की तरफ सजावट करते समय एक्सटेंशन बोर्ड और तारों को पानी, ओस या बारिश से दूर रखें। इन्हें हमेशा सूखे स्थान पर ही रखें।

6. रात में सोते समय या घर से बाहर जाते समय सभी एक्सटेंशन बोर्ड और डेकोरेटिव लाइट्स का स्विच बंद करना न भूलें।

7. एक एक्सटेंशन बोर्ड से दूसरे एक्सटेंशन बोर्ड को जोड़कर सर्किट लंबा न करें, यह सर्किट पर अतिरिक्त दबाव डालता है।

ऐसे एक्सटेंशन का करें इस्तेमाल

त्योहारों में घर पर झालर और अन्य सजावट की चीजें लगाते समय सर्ज प्रोटेक्टर और ओवरलोड प्रोटेक्शन वाले आईएसआई मार्के वाले एक्सटेंशन बोर्ड का ही इस्तेमाल करना चाहिए। बिना फ्यूज या बिना शटर वाले सस्ते और लोकल एक्सटेंशन बोर्ड के इस्तेमाल से शॉर्ट सर्किट और आग लगने का गंभीर खतरा रहता है।

एक्सटेंशन बोर्ड की लीड में 100% शुद्ध कॉपर कोर वायर होना चाहिए ताकि वह लगातार जलने वाली लाइट्स की गर्मी को झेल सके। 
  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY