Viral

दिल्ली में बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप लोगों को करेगी परेशानी

दिल्ली के लोगों को पिछले कुछ दिनों से बदलते मौसम में गर्मी से राहत थी. अब ये राहत जल्द ही खत्म होते दिखाई दे रही है क्योंकि गर्मी और चिलचिलाती धूप दिल्लीवासियों का जीना दुश्वार करने वाली है. दिल्ली में मंगलवार (14 अप्रैल) यानी आज का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह से ही तेज धूप देखने को मिलेगी. वहीं, कई राज्यों में आज बारिश की संभावना भी जताई गई है. आज दिल्ली में मौसम सामान्यतः गर्म और आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप लोगों को करेगी परेशानी
दिल्ली में बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप लोगों को करेगी परेशानी

अप्रैल का महीना उत्तर भारत में गर्मी लेकर आता है, और आज का दिन भी गर्म रहने वाला है. उपलब्ध मौसम डेटा और हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान लगभग 35°C से 39°C के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21°C से 25°C तक रहने की संभावना है. सुबह मौसम थोड़ा सुहावना रहेगा, लेकिन बढ़ते दिन के साथ तेज धूप और गर्म हवाओं के बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार दोपहर के समय तापमान बढ़ने की संभावना है जिससे बाहर निकलना थोड़ा परेशान कर सकता है.

मौसम विभाग के अनुमान अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री तक जाने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री तक जा सकता है. इससे साफ है कि लोगों को दिन में गर्मी से परेशानी होने वाली है और रात में थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को भी छू सकता है.

इससे लोगों को दिन में तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. दोपहर में घर से निकला मुश्किल हो सकता है, लेकिन शाम में थोड़ी राहत मिलेगी. मौसम विभाग का अुनमान है कि अगले 3-4 दिनों में तापमान तेजी से बढ़कर 39-41 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं, हवा की गति के साथ 20–30 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमाान है, जो तेज झोंको के साथ 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है. खासकर शाम के समय में हवा की गति अचानक बढ़ सकती है, जिससे धूल भरी आंधी जैसी स्थिति भी बन सकती है. साफ है कि आने वाले कुछ दिन बढ़ती गर्मी और गर्म हवाओं से लोग परेशान होने वाले है.

Leave a Reply