Viral

दिल्लीवाले सावधान! आंबेडकर जयंती पर रहेगा जाम का खतरा

दिल्ली पुलिस ने भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा के मद्देनजर मंगलवार (14 अप्रैल) को मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात व्यवस्था को लेकर सोमवार को एक एडवाइजरी जारी की गई. एडवाइजरी के अनुसार, रामलीला मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच एक जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद एक जुलूस डॉक्टर आंबेडकर भवन की ओर निकाला जाएगा.

दिल्लीवाले सावधान! आंबेडकर जयंती पर रहेगा जाम का खतरा
दिल्लीवाले सावधान! आंबेडकर जयंती पर रहेगा जाम का खतरा

शोभा यात्रा कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी जिनमें अजमेरी गेट, श्रद्धानंद मार्केट, खारी बावली, कुतुब रोड, सदर बाजार, बाड़ा टूटी चौक, पहाड़ी धीरज, फिल्मिस्तान सिनेमा, ईस्ट पार्क रोड, डीबी गुप्ता रोड, गुरु रविदास मार्ग, आर्य समाज रोड और रानी झांसी रोड शामिल हैं.

एडवाइजरी में कहा गया है कि जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड, कुतुब रोड, रानी झांसी मार्ग, ईस्ट पार्क रोड और डीबीजी रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू रहेंगे.

इसमें कहा गया है, ‘मार्ग परिवर्तन आवश्यकता के आधार पर लागू किए जाएंगे और दिल्ली गेट, मिंटो रोड तथा अजमेरी गेट जैसे प्रमुख प्रवेश बिंदुओं से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है.’

इस आयोजन के दौरान दिल्ली पुलिस की तरफ से पार्किंग को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं. पुलिस ने कहा है कि लोग अपने वाहनों को माता सुंदरी कॉलेज पार्किंग में लगाएं. साथ ही हिदायत दी है कि सड़कों पर कोई भी वाहन खड़ा हुआ पाया गया तो उसे क्रेन से उठा लिया जाएगी.

दिल्ली पुलिस द्वारा लोगों को इन मार्गों से बचने की सलाह दी गई है. साथ ही सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा है. जाम से बचने के लिए लोगों को मेट्रो का इस्तेमाल करने के लिए कहा है. इन मार्गों से बचने के लिए वैक्लपिक रास्तों से गुजरने के निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply