सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कितने देशों में मुख्य चुनाव आयुक्त जैसा पद, 10 बड़े लोकतंत्र में चुनावों का मुखिया कौन?​ | BJP की नई सोशल इंजीनियरिंग: नए चेहरों और जमीनी नेताओं के जरिए 2027 साधने का प्लान​ | गुड्डू मुस्लिम का साथी, अतीक का खास शूटर… रिमांड पर प्रयागराज पहुंचा अरमान, उमेश पाल हत्याकांड में क्या था रोल?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिग्गज Director Singeetham Srinivasa Rao का निधन, South Cinema इंडस्ट्री में शोक की लहर​

भारतीय सिनेमा में सबसे अनोखी और नई तरह की फिल्में बनाने वाले मशहूर फ़िल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव का शनिवार रात चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में निधन हो गया। 95 उम्र में वेटरन फिल्ममेकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हाल ही में तबीयत बिगड़ने के बाद सिंगीथम श्रीनिवास राव को हॉस्पिटल में भर्ती […]

भारतीय सिनेमा में सबसे अनोखी और नई तरह की फिल्में बनाने वाले मशहूर फ़िल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव का शनिवार रात चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में निधन हो गया। 95 उम्र में वेटरन फिल्ममेकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

हाल ही में तबीयत बिगड़ने के बाद सिंगीथम श्रीनिवास राव को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सिंगीथम उम्र से जुड़ी बीमारियों का इलाज करवा रहे थे।

21 सितंबर, 1931 को आंध्र प्रदेश के गुडूर में जन्मे सिंगीथम श्रीनिवास राव ने अपने करियर की शुरुआत डायरेक्टर एल.वी. प्रसाद के असिस्टेंट के तौर पर की थी और बाद में ‘नीति निजयिती’ से बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था।

सिंगीतम श्रीनिवास राव का हुआ निधन

1950 में बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर का आगाज करने वाले सिंगीतम ने फिल्ममेकर, स्क्रीनप्ले राइटर और म्यूजिक कंपोजर साउथ सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी। बता दें कि, उन्होंने अधिकतर तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में करीब 6 दशक तक राज किया।

சிங்கீதம் காரு தன் சித்தப்படி இளமையில், இளமையுடன் உயிர் நீத்தார். அவர் இளமை பலருக்கும் தொற்றாது. அந்த குணம் தொற்றவேண்டும் என்ற ஆசையில் அவர் கை பற்றி நடந்த நண்பர்களுள் சீடர்களுள் நானும் உளேன். கமல் ஹாசன் Dying young need not be a tragedy. It can be glorious. Singeetham Srinivasa Rao is a great example. I have admired him since I knew him. Now I aspire to live like he did. Kamal Haasan

— Kamal Haasan October 4, 2026

कमल हासन ने ट्वीट कर शोक जताया

3 अक्तूबर को सिंगीतम श्रीनिवास राव की निधन खबर सामने आई, जिसे सुनकर पूरी इंडस्ट्री में शोक छा गया। सिंगीतम की मौत की सूचना सामने आने के बाद मशहूर फिल्म कलाकार कमल हासन ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और लिखा है

आज ही सुबह सिंगीतम श्रीनिवास राव को अंतिम विदाई दी है। अब वह इस दुनिया में और हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उनकी यादें और शानदार काम हमेशा याद किया जाएगा, इसी वजह से वह हम सबके दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

उनके निधन से हमारी फिल्म इंडस्ट्री में एक युग का अंत हो गया है। वह एक महान फिल्मकार और इंसान थे। मेरी भी यही इच्छा है कि जिस तरह से सिंगीतम श्रीनिवास राव ने अपना जीवन व्यतीत किया, ठीक उसी तरह से मैं भी जी सकूं।

इसके अलावा, महेश बाबू, एस एस राजामौली और जूनियर एनटीआर जैसे समेत साउथ फिल्मी हस्तियों ने सिंगीतम श्रीनिवास राव की मौत पर शोक जताया है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY