CrimeViral

त्विषा शर्मा केस में CBI का शिकंजा, पति समर्थ और सास गिरिबाला 2 जून तक रिमांड पर

त्विषा शर्मा केस में CBI का शिकंजा, पति समर्थ और सास गिरिबाला 2 जून तक रिमांड पर

त्विषा शर्मा केस में भोपाल की एक अदालत ने आरोपियों सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 2 जून तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। गुरुवार शाम को सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद गिरिबाला को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले बुधवार को भोपाल की एक अदालत ने त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था।

त्विषा शर्मा केस में CBI का शिकंजा, पति समर्थ और सास गिरिबाला 2 जून तक रिमांड पर
त्विषा शर्मा केस में CBI का शिकंजा, पति समर्थ और सास गिरिबाला 2 जून तक रिमांड पर

आरोपी का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा, “दोनों आरोपियों को 2 जून तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया है। एजेंसी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अपनी जांच पूरी करना चाहती है।”

Khabar Monkey

हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत

बुधवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने रिटायर्ड जज द्वारा जांच में असहयोग का हवाला दिया था। इसी आदेश के बाद सीबीआई की टीम गुरुवार को गिरिबाला सिंह के आवास पर पहुंची और कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

बुधवार देर रात जारी अपने 17 पन्नों के आदेश में न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्रा की एकल पीठ ने कहा था, ”मामले के तथ्यात्मक पहलुओं और प्रतिवादी (गिरिबाला सिंह) के खिलाफ लगाए गए आरोपों के आलोक में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, भोपाल द्वारा 15 मई 2026 को पारित अग्रिम जमानत आदेश को रद्द किया जाता है।”

भोपाल जिला अदालत ने गिरिबाला को 24 घंटे में जमानत दे दी थी

वकीलों ने दलील दी कि भोपाल जिला अदालत ने गिरिबाला को 24 घंटे में जमानत दे दी थी जबकि मामला प्रारंभिक चरण में था और महत्वपूर्ण बयान ही दर्ज नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि त्विषा के व्हाट्सऐप चैट और केस डायरी में प्रताड़ना का स्पष्ट उल्लेख है लेकिन इन्हें भी नजरंदाज किया गया। त्विषा शर्मा राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में 12 मई को अपने ससुराल में कथित तौर पर फांसी पर लटकी मिली थीं। सीबीआई ने सोमवार को शर्मा की मौत की जांच अपने हाथों में ले ली थी। सीबीआई ने मामले को हाथ में लेने के बाद फिर से एफ़आईआर दर्ज की है जिसमें समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए

Leave a Reply