CrimeViral

Rajsamand Police Action : ‘लाला इलेवन गैंग’ का फाइनल क्रैकडाउन, पुलिस ने हथियारों समेत किया गिरफ्तार

Rajsamand Police Action : ‘लाला इलेवन गैंग’ का फाइनल क्रैकडाउन, पुलिस ने हथियारों समेत किया गिरफ्तार

Rajsamand Police Action : राजसमंद। जिले में सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले युवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खमनोर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ‘लाला इलेवन गैंग’ के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 अवैध देशी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajsamand Police Action : ‘लाला इलेवन गैंग’ का फाइनल क्रैकडाउन, पुलिस ने हथियारों समेत किया गिरफ्तार
Rajsamand Police Action : ‘लाला इलेवन गैंग’ का फाइनल क्रैकडाउन, पुलिस ने हथियारों समेत किया गिरफ्तार

खमनोर थानाधिकारी नरेन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देश पर जिलेभर में सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर हथियारों का प्रदर्शन करने, अवैध हथियार रखने और गैंग संस्कृति का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारिक एवं वृत्ताधिकारी शिप्रा राजावत के सुपरविजन में खमनोर थाना क्षेत्र में सक्रिय गैंगों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को ‘लाला इलेवन गैंग’ के Khamnor Gang Arrest News सदस्यों की गतिविधियों की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार हाल के दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवाओं द्वारा गैंग बनाकर हथियारों का प्रदर्शन करने और आपसी रंजिशों को बढ़ावा देने की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसे देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित की गईं और स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई और गैंग से जुड़े युवकों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की।

नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी

Lala Eleven Gang Arrested : 28 मई को सहायक उप निरीक्षक माधुसिंह एवं पुलिस टीम द्वारा हरिदासजी का गुड़ा, झालों की मंदर चौकी क्षेत्र के पास नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रोककर पूछताछ की गई। संदेह होने पर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो अवैध देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कैलाशसिंह उर्फ खुशी पुत्र नाथूसिंह दसाना राजपूत (25), निवासी सरवड़ियों की भागल, झालों की मंदर, हेमेंद्रसिंह उर्फ सुरेश पुत्र प्रेमसिंह राजपूत (31), निवासी गांगवा की भागल, मोखड़ा व मोहनसिंह पुत्र देवीसिंह परमार (20) निवासी मोखड़ा, थाना खमनोर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद हथियारों और कारतूसों के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियार कहां से लाए गए थे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

Khabar Monkey

पुलिस की अपील

Illegal Pistol Seized Rajsamand : राजसमंद पुलिस ने युवाओं से सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर हथियारों का प्रदर्शन नहीं करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जिले में अपराध एवं गैंग संस्कृति को किसी भी कीमत पर बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध हथियार रखने वालों और सोशल मीडिया पर अपराध का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। Rajasthan Crime News

<p>The post first appeared on .</p>

Leave a Reply