भारत का तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में गुरुवार सात मई 2026 को प्रदर्शन मिला जुला रहा। भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रिकॉर्ड दस बार की ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को सेमीफाइनल में हराकर पहला पदक पक्का किया, लेकिन पुरुष टीम पहले दौर में बांग्लादेश से हार गई।

महिला टीम की सदस्यों दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कुमकुम मोहोद ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-1 से मात दी। अब उसका सामना स्वर्ण पदक के मुकाबले में रविवार को चीन से होगा। पुरुष रिकर्व टीम में तरुणदीप रॉय, धीरज बोम्मादेवरा और यशदीप भोगे थे, जिन्हें बांग्लादेश ने 6-2 से मात दी।
Khabar Monkey
लगातार 3 मैच जीत फाइनल में पहुंचीं भारतीय महिलाएं
भारतीय महिला टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने छह तीरों में से चार पर 10 स्कोर किया और सिर्फ दो अंक गंवाकर पहला सेट 58-55 से जीता। दूसरे सेट में मुकाबला 56-56 से बराबर रहा लेकिन भारत ने 3-1 की बढ़त बना ली।
मैच जीतने के लिए अब सिर्फ दो अंक की जरूरत थी और अगला सेट भारत ने 58-56 से अपने नाम किया, लेकिन दक्षिण कोरिया ने शंघाई में अनुभवहीन टीम भेजी है, क्योंकि उसका फोकस चार महीने बाद जापान में होने वाले एशियाई खेलों पर है।
कोरियाई टीम में दो नये चेहरे ली युंजी और ओ येजिन थे, जबकि मौजूदा विश्व चैंपियन कांग चाएयंग एकमात्र अनुभवी तीरंदाज थी। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने उजबेकिस्तान को पहले दौर में 6-2 (53-56, 57-54, 55-54, 55-51) से हराया।
क्वार्टर फाइनल में तनावपूर्ण शूटऑफ में वियतनाम पर 5-4 से जीत दर्ज की। पुरुष टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसने पहला सेट 52-55 से गंवाया। दूसरे सेट में बांग्लादेश ने उसे 54-54 से बराबरी पर रोका। तीसरे सेट में दोनों टीमों का स्कोर 53 रहा। बांग्लादेश ने चौथा सेट 57-53 से जीता।
पाकिस्तान संग द्विपक्षीय मुकाबलों पर बैन जारी, मुक्त होंगे बहुराष्ट्रीय खेल; खेल मंत्रालय का नया पता अब ‘नेताजी नगर’
पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मुकाबलों पर प्रतिबंध बरकरार रहेगा, लेकिन बहु-राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दोनों देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। भारत ने ग्लोबल स्पोर्ट्स हब बनने के लिए वीजा नियम भी आसान किये हैं।





