Vaibhav Suryavanshi Selected in Indian Under-19 Team: टीम इंडिया जल्द ही भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक लंबी सीरीज खेलने वाली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी सीरीज को लेकर ऐलान भी कर दिया है। हालांकि, सीरीज खेले जाने में अभी वक्त है लेकिन इससे पहले चर्चा तेज हो गई है कि शृंखला में भारत युवा खिलाड़ी और विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी मौका मिल सकता है।

पिछले एक साल में वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में रहा है। आईपीएल 2026 में भी सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चल रहा है। उन्होंने इस साल राजस्थान रॉयल के लिए खेलते हुए 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप जीतने की रेस में बने हुए हैं। BCCI ने इंडिया अंडर-19, इंडिया ए और महिला टीमों के शेड्यूल की भी घोषणा की है।
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच सीरीज
ने ऐलान किया है कि सितंबर से लेकर अक्टूबर तक भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। ये टेस्ट मैच पांच की जगह चार दिन के होंगे। BCCI की घोषणा के मुताबिक, सीरीज के दोनों टेस्ट मैच 22 सितंबर से 11 अक्टूबर तक पुडुच्चेरी में खेली जाएगी। इसमें पहले पहला अनधिकृत टेस्ट 22 से 25 सितंबर तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा 29 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच होगा।
इसके अलावा भारत की अंडर-19 टीम राजकोट में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ तीन वन डे मैच खेलेगी। BCCI ने कहा कि ये मैच राजकोट और अहमदाबाद के मैदानों में खेले जाएंगे। सीरीज 18 सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। कहा जा रहा है कि अंडर-19 सीरीज में को मौका दिया जा सकता है।
जनवरी में खेली जाएगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
दिलचस्प बात ये है कि अगले साल जनवरी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज खेली जानी है। BCCI ने इसका शेड्यूल भी पहले ही जारी कर दिया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया की ए टीम भारत आएगी और यहां के मौसम और पिचों का जायजा लेगी।
–
Khabar Monkey
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अगले साल 21 जनवरी से शुरू होगा, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। बता दें कि इससे पहले 2025 में भी ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने भारत का दौरा किया था। उस समय कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया था जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के सामने अच्छा प्रदर्शन किया था।





