SportsViral

LSG vs RCB: कौन जीतेगा आज का मैच, विराट कोहली और ऋषभ पंत की होगी टक्कर

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आज करो या मरो का मुकाबला है। टीम का अब तक का आईपीएल सीजन अच्छा नहीं गया है, या यूं कहें कि बहुत खराब गया है तो गलत नहीं होगा। टीम वैसे तो पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है, लेकिन आज का मैच हारते ही इस पर आधिकारिक मोहर भी लगा जाएगी। जीत से उसकी कुछ उम्मीदें जिदा रहेंगी। आज एलएसजी और आरसीबी की टीमें आमने सामने होंगी। मैच कौन सी टीमें जीतेंगी, उसे समझा जाना चाहिए। 

LSG vs RCB: कौन जीतेगा आज का मैच, विराट कोहली और ऋषभ पंत की होगी टक्कर
LSG vs RCB: कौन जीतेगा आज का मैच, विराट कोहली और ऋषभ पंत की होगी टक्कर

आज इकाना स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा एलएसजी बनाम आरसीबी मैच

आईपीएल में आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स ​बेंगलुरु का मुकाबला होगा। मैच अपने उसी समय यानी साढ़े सात बजे शुरू होगा और उससे आधे घंटे पहले सात बजे टॉस होगा। अब तक खेले गए अपने 9 मैचों में से एलएसजी ने केवल दो में ही जीत दर्ज की है और उसके पास महज चार अंक हैं। टीम दसवें नंबर पर संघर्ष कर रही है। टीम लगातार मैच हार रही है और जीत उसके लिए दूर की कौड़ी हो गई है। 

आरसीबी के पास आज अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंचने का मौका

बात अगर आरसीबी की करें तो टीम प्लेऑफ के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है। मौजूदा अंक तालिका में आरसीबी तीसरे नंबर पर है, लेकिन आज का मैच जीतने के बाद वो पहले नंबर पर भी पहुंच सकती है और फिर उसके लिए प्लेऑफ की कुर्सी ज्यादा दूर नहीं होगी। एलएसजी और आरसीबी के बीच कुल सात मैच खेले गए हैं, इसमें से पांच मैच आरसीबी ने जीते हैं और केवल दो में ही एलएसजी की टीम भारी पड़ी है। इसी सीजन में 15 अप्रैल को पहले भी दोनों टीमें भिड़ चुकी हैं, तब आरसीबी ने 5 विकेट से मैच अपने नाम किया था। 

Khabar Monkey

विराट कोहली के बल्ले से फिर उम्मीदें, ऋषभ पंत एक एक रन के लिए तरस रहे

आरसीबी के पास विराट कोहली जैसा बल्लेबाज है। फिल साल्ट चोटिल होकर भले ही वापस चले गए हों, लेकिन उनकी जगह जैकब बैथल आ गए हैं। उन्हें एक बड़ी पारी की जरूरत है। नीचे के क्रम में आकर रजत पाटीदार जबरदस्त बल्लेबाजी करते हैं। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी आरसीबी का काम आसान कर देती है। लखनऊ में नाम तो बड़े बड़े हैं, लेकिन उनसे रन नहीं आ रहे हैं। लगातार फ्लॉप चल रहे निकोलस पूरन ने पिछले ही मैच में आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन उसके बाद भी वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। ऋषभ पंत से रन नहीं बन रहे हैं, इसलिए वे जबरदस्त दबाव में दिख रहे हैं। 

आज के मैच में आरसीबी का पलड़ा भारी, एलएसजी कर सकती है पलटवार

इस बीच ऐसा लगता है कि आरसीबी का पलड़ा भारी है। लेकिन अगर टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार बैठी एलएसजी की टीम पलटवार करके आरसीबी का खेल खराब कर सकती है। यहां की पिच पर बहुत ज्यादा रन नहीं बनते हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने अगर 180 रन भी बना दिए तो शायद वे पर्याप्त होंगे। हालांकि हल्की बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। अगर ऐसा कुछ लगा तो टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल। 

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), एडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज़ अहमद, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्खिया नोर्त्जे, मैथ्यू ब्रीट्जके, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply