सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
लॉन्ग लास्टिंग लुक के पीछे डिस्कम्फर्ट… वाटरप्रूफ मस्कारा या आईलैश एक्सटेंशन कैसे आंखों के लिए खतरा​ | क्या शेयर बाजार का नया ‘क्लोजिंग’ नियम बदल जाएगा? SEBI ने बता दिया अपना पूरा प्लान​ | Nag Panchami 2026: टूटी मूर्तियां, बिन छत का मंदिर…साल में सिर्फ नाग पंचमी पर होती है पूजा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ट्रांसप्लांट के लिए लिवर देना, इसके बाद कैसा हो डोनर का लाइफस्टाइल​

अंग दान करने से जुड़ी कई अहम जानकारियां अधिकतर लोग नहीं जानते हैं. जैसे अगर कोई अपने लिवर का कुछ हिस्सा ट्रांसप्लांट के लिए दे रहा है तो इसके बाद उसका खानपान कैसा होना चाहिए. उसे किन चीजों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए. डॉक्टर से जानें…. एक्सपर्ट ने क्या कहा डॉ. प्रग्नेश देसाई […]

अंग दान करने से जुड़ी कई अहम जानकारियां अधिकतर लोग नहीं जानते हैं. जैसे अगर कोई अपने लिवर का कुछ हिस्सा ट्रांसप्लांट के लिए दे रहा है तो इसके बाद उसका खानपान कैसा होना चाहिए. उसे किन चीजों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए. डॉक्टर से जानें….

एक्सपर्ट ने क्या कहा डॉ. प्रग्नेश देसाई ने कहा ट्रांसप्लांट के लिए अपने लिवर का थोड़ा हिस्सा देने के बाद डोनर नॉर्मल और हेल्दी जिंदगी जी सकता है.

ऐसा रखें लाइफस्टाइल इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है. सर्जरी के बाद शरीर को पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा समय लगता है. इसलिए शुरुआती कुछ महीनों में डॉक्टर से नियमित जांच करवाना, अच्छा और संतुलित खाना खाना और पर्याप्त आराम करना बहुत जरूरी है.

क्या खाएं और क्या न खाएं डोनर को धूम्रपान और शराब से बचना चाहिए. खाने में प्रोटीन, फाइबर, फल और हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए. इसके साथ ही नियमित एक्सरसाइज, पूरी नींद और एक स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाने से शरीर जल्दी रिकवर करता है और लंबे समय तक सेहत अच्छी बनी रहती है.

यह भी समझना है जरूरी अंगदान एक सुरक्षित, वैज्ञानिक और नियमों के तहत होने वाली प्रक्रिया है. लेकिन आज भी अंगदान को लेकर लोगों के मन में कई तरह की गलतफहमियां हैं. इसकी वजह से लोग सही जानकारी नहीं ले पाते. इसलिए जरूरी है कि लोग इस बारे में योग्य डॉक्टरों और अधिकृत संस्थानों से सही जानकारी लें और अपने परिवार के साथ भी खुलकर बात करें.

ऑर्गन दान करना एक मिसाल डॉक्टर प्रग्नेश कहते हैं कि एक व्यक्ति का अंगदान कई लोगों को नई जिंदगी दे सकता है. यह सिर्फ एक मेडिकल प्रक्रिया नहीं है बल्कि इंसानियत, दया और उम्मीद की ऐसी मिसाल है, जो कई परिवारों की जिंदगी को एक नई शुरुआत दे सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY