शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लखनऊ में बंदरों का आतंक: झुंड ने छत पर युवक को घेरा… बचने की कोशिश में 5वीं मंजिल से गिरकर मौत​

Lucknow Monkey Terror: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बंदरों के आतंक के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. हुसैनगंज इलाके में बंदरों के झुंड से बचने की कोशिश के दौरान एक युवक 5वीं मंजिर से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में […]

Lucknow Monkey Terror: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बंदरों के आतंक के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. हुसैनगंज इलाके में बंदरों के झुंड से बचने की कोशिश के दौरान एक युवक 5वीं मंजिर से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है. मृतक की पहचान फूलबाग निवासी ईरिक्शा चलाक 40 वर्षीय जीतू सोनकर के रूप में की गई है. मृतक के परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह वह रोज की तरह उठकर घर की छत पर टहल रहा था. इस दौरान छत पर बंदरों के झुंड ने उसे घेर लिया और वह जान बचाने की कोशिश में इधरउधर भागने लगा. इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और वह पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया. परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने लगाए कार्रवाई नहीं करने के आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से बंदरों का आतंक है. पहले भी कई लोगों पर बंदरों ने हमला किया है. इसके बाद भा निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.

कई इलाकों में है बंदरों का आतंक

स्थानीय लोगों का कहना है कि हुसैनगंज समेत लखनऊ के कई इलाकों में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है. लोगों का आरोप है कि कई बार नगर निगम और वन विभाग से शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया. बंदरों के कारण आए दिन लोगों पर हमले और हादसे हो रहे हैं, जिससे इलाके के निवासी भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं.

इस घटना के बाद एक बार फिर शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या और लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर बंदरों के आतंक पर प्रभावी नियंत्रण करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सकें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY