सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
FD या म्यूचुअल फंड…. 5 साल में कौन देगा अधिक फायदा? समझिए पूरा गणित​ | कानपुर: मछलियों के लिए मौत बनकर बरसे बादल! चिड़ियाघर की झील में फिर हजारों मछलियों की मौत, क्यों हुआ ऐसा?​ | Maruti Brezza vs Kia Sonet 2026: ₹8 लाख से कम में कौन सी SUV देगी ज्यादा फायदा? किसे चुनना है समझदारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गद्दी की भूख में दांव पर लगी आस्था… मुरादाबाद के काली माता मंदिर में पूर्व मंहत ने साथियों संग की संतों से मारपीट​

Moradabad Temple Gaddi Dispute: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के मुगलपुरा थाना इलाके के चौकी लालबाग स्थित प्राचीन सिद्धपीठ काली माता मंदिर की गद्दी को लेकर विवाद गहरा गया है. जूना अखाड़ा द्वारा अनैतिक गतिविधियों के आरोप में अप्रैल में पदमुक्त किए गए पूर्व महंत सज्जन गिरि ने अपने दर्जनों साथियों संग मंदिर परिसर में […]

Moradabad Temple Gaddi Dispute: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के मुगलपुरा थाना इलाके के चौकी लालबाग स्थित प्राचीन सिद्धपीठ काली माता मंदिर की गद्दी को लेकर विवाद गहरा गया है. जूना अखाड़ा द्वारा अनैतिक गतिविधियों के आरोप में अप्रैल में पदमुक्त किए गए पूर्व महंत सज्जन गिरि ने अपने दर्जनों साथियों संग मंदिर परिसर में धावा बोल दिया. आरोपियों ने जबरन गद्दी पर कब्जे की नीयत से वर्तमान महंत विनय गिरि और अन्य संतों के साथ लाठीडंडों से मारपीट की है.

इस दौरान वारदात के साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर तोड़ दिए गए. मोके पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के हस्तक्षेप से स्थिति संभाली गई. मुगलपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वर्तमान महंत कंचन गिरि की तहरीर पर मामला दर्ज किया है. जीआईसी खंडहर के पास से घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से पांच अवैध चाकू बरामद हुए हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है. जबकि अन्य की तलाश जारी है.

क्या है कुछ पूरा विवाद?

15 अगस्त की सुबह लगभग 11:30 बजे पूर्व महंत सज्जन गिरि अपने भतीजे विशाल सिंह, पवन गिरि, अमन सिंह, अनुराग सिंह, अभय सिंह और आर्यन सिंह के साथ मंदिर परिसर में घुस आए थे. तमाम दबंगो ने गद्दी पर वर्चस्व जमाने के उद्देश्य से सेवादार संतों पर हमला बोल दिया था. महंत विनय गिरि व महाकाल गिरि के साथ गालीगलौज करते हुए लाठीडंडों से मारपीट की गई थी. बीचबचाव करने आए अन्य लोगों को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी है. दबंगों ने मंदिर में लगे सुरक्षा तंत्र को निशाना बनाते हुए सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

मंदिर में होई घटना की सूचना मिलते ही मुगलपुरा थाना पुलिस और लालबाग चौकी प्रभारी की टीम हरकत में आई थी. पुलिस ने जीआईसी ग्राउंड और खंडहर के पास घेराबंदी कर पांच नामजद आरोपियों अभय सिंह, विशाल सिंह, आर्यन सिंह, अनुराग सिंह और अमन सिंह को दबोच लिया है. तलाशी के दौरान दबंगो के पास से पांच चाकू बरामद हुए हैं. पुलिस के अनुसार. आरोपियों के खिलाफ मुख्य मामले के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है. सभी पांचों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. वहीं फरार भतीजे विशाल को पकड़ने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY