प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को करीब 40 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई. इस बातचीत में मिडिल ईस्ट के हालात और भारत-अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों पर चर्चा की गई. अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, बातचीत के दौरान ट्रंप ने मोदी से कहा, हम सभी आपको बहुत पसंद करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते इस समय मजबूत स्थिति में हैं. अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बातचीत थी.

यह बातचीत ऐसे समय पर हुई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में करीब 21 घंटे तक बातचीत हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका. इससे दो हफ्ते के युद्धविराम पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि, दोनों देशों के बीच फिर से बातचीत होने की उम्मीद बनी हुई है.
Received a call from my friend President Donald Trump. We reviewed the substantial progress achieved in our bilateral cooperation in various sectors. We are committed to further strengthening our Comprehensive Global Strategic Partnership in all areas. We also discussed the
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2026
PM मोदी ने बताया क्या बात हुई?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि इस बातचीत में दोनों नेताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में हो रही प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका अपने मजबूत संबंधों को आगे और बढ़ाना चाहते हैं और हर क्षेत्र में सहयोग जारी रखेंगे. दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी बात की और इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखना जरूरी है. यह रास्ता दुनिया के लिए बहुत अहम है, क्योंकि यहां से तेल और जरूरी सामान की सप्लाई होती है.
इससे पहले भी दोनों नेताओं के बीच 2 फरवरी और 24 मार्च को बातचीत हो चुकी है. उस समय भी व्यापार और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा हुई थी. मौजूदा हालात में यह बातचीत काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां .





