मुंबई। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की शानदार सफलता के बाद लेखकनिर्देशक विशाल चतुर्वेदी और महावीर जैन फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म ‘राम बोला’ की घोषणा की है। यह फिल्म महान संतकवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित होगी।

तुलसीदास के जीवन के अनदेखे पहलू आएंगे सामने
मेकर्स के मुताबिक, ‘राम बोला’ के जरिए तुलसीदास जी के जीवन से जुड़े ऐसे पहलुओं को पर्दे पर लाने की कोशिश की जाएगी, जिनके बारे में दर्शकों को कम जानकारी है। फिल्म उनकी आध्यात्मिक यात्रा और भारतीय भक्ति परंपरा में उनके योगदान को केंद्र में रखेगी।
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद बड़ा कदम
‘हनुमान अंश’ में आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं को दिखाया गया था। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला और इसकी सफलता के बाद मेकर्स ने आस्था और संतों से जुड़ी कहानियों को आगे भी बड़े पर्दे पर पेश करने का फैसला किया है।
संपादकीय टीम
खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।