सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Horoscope 14 September 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में 34 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें पूरी लिस्ट​ | भारत ने फिर की पाकिस्तान की बेइज्जती, हरमनप्रीत कौर ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार, स्टेज पर खड़े रहे पाकिस्तान के गृहमंत्री​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बप्पा का बना रहे आशीर्वाद… गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं और कोट्स, अपनों को भेजें​

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को शुरू करते समय भगवान गणेश को पूजे जाने की परंपरा है. भगवान गणेश विघ्नहर्ता, बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि के देवता माने जाते हैं. गणेश चतुर्थी का मौका उनके जन्मोत्सव को मनाए जाने का है. पर्व की शुरुआत होने पर लोग घरों में गणेश जी की प्रतिमा को […]

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को शुरू करते समय भगवान गणेश को पूजे जाने की परंपरा है. भगवान गणेश विघ्नहर्ता, बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि के देवता माने जाते हैं. गणेश चतुर्थी का मौका उनके जन्मोत्सव को मनाए जाने का है. पर्व की शुरुआत होने पर लोग घरों में गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करते हैं. अनंत चतुदर्शी पर गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जित करने के साथ इस पर्व का समापन होता है. देश भर में इस त्योहार की धूम रहती है लेकिन मुंबई में इस साल के सबसे बड़े त्योहार की तरह मनाया जाता है. ये त्योहार सिर्फ धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है ये लोगों को एकता और पॉजिटिविटी के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देता है.

गणेश उत्सव के समय घर और गलियों में भगवान की मूर्ति को स्थापित करके पंडाल लगाते हैं. भजन, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं. गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं और संदेश भी लोग एकदूसरे को भेजते हैं. ये रहे बेस्ट कोट्स और गणेश चतुर्थी के शुभकामना संदेश…

गणेश चतुर्थी के शुभकामना संदेश

  1. गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर भगवान गणेश आपके जीवन से सभी विघ्न दूर करें और आपके घर में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि लेकर आएं। Happy Ganesh Chaturthi 2026!!
  2. गणेश चतुर्थी के इस मौके पर हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आपके सभी शुभ कार्य सफल हों और जीवन खुशियों से भर जाए। आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। गणपति बप्पा मोरया!
  3. ज्ञान के देवता और विघ्नहर्ता भगवान गणेश सभी के जीवन के सभी दुखों को दूर करे और सुखसमृद्धि से आपका घर भर दें।। हैप्पी गणेश चतुर्थी 2026!!
  4. जिस घरपरिवार में विघ्नहर्ता गणपति का वास हो, वहां सुख और समृद्धि का वास होता है. आपके परिवार पर बप्पा की कृपा सदैव बनी रहे।। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।**
  5. बुद्धि, विवेक और समृद्धि के देवता भगवान गणेश के जन्मोत्सव की आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। गणेश चतुर्थी मंगलमय हो!!
  6. हर नई शुरुआत बप्पा के आशीर्वाद से शुभ हो, हर रास्ते से मुश्किलें दूर हों और जीवन खुशियों से भर जाए। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। Ganesh Chaturthi 2026!!
  7. गणपति का वाहन छोटासा मूषक और स्वरूप विशाल प्रतीक है कि बुद्धि के सामने आकार मायने नहीं रखता। ऐसी ही बुद्धि और विवेक का आशीर्वाद सबको मिले। शुभ गणेश चतुर्थी!
  8. एकदंत गणेश हमें सिखाते हैं कि लक्ष्य बड़ा हो तो रास्ते की छोटीबड़ी कमियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। बप्पा के इसी संदेश के साथ गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  9. गणेश चतुर्थी सिर्फ बप्पा के स्वागत का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर के अहंकार, जल्दबाजी और नकारात्मकता को विदा करने का भी मौका है। शुभ गणेश चतुर्थी!
  10. जहां शुरुआत गणेश जी के नाम से होती है, वहां पहला कदम श्रद्धा का और अगला कदम कर्म का होना चाहिए। इसी विश्वास के साथ गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।
  11. गणेश चतुर्थी का संदेश सरल है—नई शुरुआत करो, लेकिन उससे पहले अपने भीतर के डर और संदेह को पीछे छोड़ो। बप्पा आपके हर नए कदम के साक्षी बनें।
  12. गणेश चतुर्थी का असली उत्सव तब है, जब बप्पा की प्रतिमा के साथ उनकी सीख भी हमारे व्यवहार में स्थापित हो। बप्पा हमें विवेक और विनम्रता का आशीर्वाद दें।
  13. गणपति बप्पा का शांत चेहरा हमें बताता है कि बड़ी से बड़ी चुनौती के बीच भी मन का संतुलन बनाए रखना ही असली शक्ति है। गणेश चतुर्थी मंगलमय हो।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY