Entertainment

जिस जर्मन इन्फ्लुएंसर की तस्वीर विराट कोहली ने की लाइक, वो इस ‘धुरंधर’ को करती हैं फॉलो

German Influencer And Dhurandhar: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय IPL 2026 में बिजी हैं. इस सीजन में भी उनका जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है. पर इस वक्त जिस वजह से चर्चा में हैं, वो कोई मैच या परफॉर्मेंस नहीं है. बल्कि एक सोशल मीडिया बवाल है. जी हां, विराट कोहली ने हाल ही में एक जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलाज की तस्वीर लाइक कर दी, जिसके बाद से ही लोग उस इन्फ्लुएंसर की तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं. साथ ही उसे एल्गोरिथ्म बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर कोहली की लाइक की गई तस्वीर का स्क्रीनशॉर्ट तेजी से वायरल हो रहे है. वैसे तो लिजलाज एक RCB फैन हैं और इस IPL टीम की जर्सी पहने दिख चुकी हैं. पर क्या आप जानते हैं वो इस ‘धुरंधर’ को भी इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं.

जिस जर्मन इन्फ्लुएंसर की तस्वीर विराट कोहली ने की लाइक, वो इस ‘धुरंधर’ को करती हैं फॉलो
जिस जर्मन इन्फ्लुएंसर की तस्वीर विराट कोहली ने की लाइक, वो इस ‘धुरंधर’ को करती हैं फॉलो

आदित्य धर की फ्रेंचाइजी को दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. जहां पहले पार्ट ने 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, दूसरी फिल्म ने 1700 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. साथ ही अब भी थिएटर्स में लगी हुई है. इसी बीच फिल्म की इस स्टार को जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलाज भी फॉलो कर रही हैं. जानिए किसकी यहां बात हो रही है.

किस धुरंधर को फॉलो कर रहीं जर्मन इन्फ्लुएंसर?

दरअसल लिजलाज काफी वक्त से RCB को फॉलो कर रही हैं. और विराट कोहली की भी फैन हैं. 4 लाख से ज्यादा लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं. वो खुद को व्लॉगर और सिंगर भी बताती हैं. ये जर्मन इन्फ्लुएंसर धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन को फॉलो करती हैं. इसके अलावा उनकी फॉलोइंग लिस्ट में- कटरीना कैफ, रश्मिका मंदाना, प्रियंका चोपड़ा और जैकलीन फर्नांडिस शामिल हैं. फिल्म धुरंधर में सारा अर्जुन ने यालिना का किरदार निभाया है. साथ ही एक्ट्रेस ने काफी गजब का काम किया है. दरअसल सारा अर्जुन को इंस्टाग्राम पर 3.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.

हालांकि, विराट कोहली के तस्वीर लाइक करने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले वो टीवी एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर अवनीत कौर की तस्वीर भी लाइक कर चुके हैं. जिसके बाद उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर उसे Algorithm बता दिया था. पर फिलहाल जर्मन इन्फ्लुएंसर चर्चा का विषय बनी हैं और कई इंडियन एक्ट्रेस को फॉलो करती हैं. दरअसल वो भारत भी आ चुकी हैं, जहां से उनकी तस्वीर भी वायरल हो रही हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply